{"_id":"69090d923ef8cc94e1011dae","slug":"mp-mla-sports-competition-to-begin-in-november-registration-required-on-the-yuva-saathi-portal-kanpur-news-c-362-1-akb1003-134509-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सांसद–विधायक खेल स्पर्धा नवंबर से, युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सांसद–विधायक खेल स्पर्धा नवंबर से, युवा साथी पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी
विज्ञापन
कानपुर। किदवईनगर विधानसभा क्षेत्र में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग की ओर से सांसद–विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन छह नवंबर से किया जा रहा है। इसके तहत युवा साथी पोर्टल पर पंजीकृत खिलाड़ियों के बीच कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, खो-खो, रस्साकसी और शतरंज जैसी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
जूनियर, सब जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। विधानसभा स्तर पर चयनित खिलाड़ी सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ छह नवंबर को डॉ. चिरंजीलाल नेशनल इंटर कॉलेज किदवईनगर में होगा। उद्घाटन समारोह में रस्साकसी और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता होगी।
इसके बाद सात व आठ नवंबर को विभिन्न विद्यालयों व खेल मैदानों में अन्य प्रतियोगिताएं होंगी। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आठ नवंबर को केडीएमए इंटर कॉलेज किदवईनगर में होगा। विभाग ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों से समय पर पोर्टल पर पंजीकरण कर सहभागिता करने की अपील की है।