फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MP inspected Sachan Chauraha canal, found heaps of garbage

Kanpur News: सांसद ने सचान चौराहा नहर का निरीक्षण किया, मिले गंदगी के ढेर

Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
MP inspected Sachan Chauraha canal, found heaps of garbage
कानपुर। छठ पूजा से पहले सांसद रमेश अवस्थी ने बर्रा में सचान चौराहे के पास नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गंदगी के ढेर लगे मिले। इस पर उन्होंने नगर निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फोन पर जमकर फटकार लगाई और अधिकारियों को कार्यालय में तलब किया।
विज्ञापन


सख्त चेतावनी दी कि अगर छठ पूजा से पहले नहर को पूजा योग्य नहीं बनाया गया तो संबंधित अफसरों पर कड़ी कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान सांसद ने स्थानीय निवासियों से बातचीत भी की और भरोसा दिलाया कि नहर की गंदगी की समस्या का स्थायी समाधान जल्द किया जाएगा। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण शिवराम सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक नीलिमा कटियार ने भी पनकी स्थित नहर का निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने अधिकारियों को घाट की साफ-सफाई और सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफ जैदी ने बताया कि घाटों की साफ-सफाई कराने के लिए अभियंताओं की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed