फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Motijheel will be illuminated by 76,000 earthen lamps today.

Kanpur News: 76 हजार दीपकों से आज जगमगाएगा मोतीझील

Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Motijheel will be illuminated by 76,000 earthen lamps today.

विज्ञापन
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा यात्रा के अवसर पर जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। सेवा दिवस पर बृहस्पतिवार को मोतीझील में 76 हजार दीप जलाए जाएंगे। यहां ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। उधर पूरे जिले में करीब तीन लाख आशीर्वाद के दीप जलाए जाएंगे। अटल घाट, सरसैया घाट, बिठूर घाट, खेरेश्वर मंदिर, अरमापुर नहर, पनकी छठ पूजा स्थल और सभी विधानसभा क्षेत्रों में भी आयोजन होंगे। शिक्षण व चिकित्सा संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम होंगे।
तैयारियों की समीक्षा के लिए जिले के प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान बताया गया कि सेवा सेतु शिविर सितंबर के अंतिम दिनों से 10 अक्तूबर तक लगेंगे। इनमें पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड समेत योजनाओं के पात्रों को लाभ दिलाया जाएगा। कानपुर ब्लाइंड स्कूल में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण होगा। उर्सला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को टूल किट वितरित की जाएगी। गांवों में घर-घर दीप जलाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों और सफाई कर्मियों को दी गई है। इस मौके पर सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, महेश त्रिवेदी, सलिल विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित, दक्षिण शिवराम सिंह, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, संयुक्त पुलिस कमिश्नर विपिन ताडा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


उधर, सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि 17 सितंबर को कारगिल पार्क में दीप जलाए जाएंगे। दोपहर दो से शाम छह बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रात आठ बजे ड्रोन शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यहां सेल्फी पॉइंट भी बनाए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed