फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother took two sons home after being indecent from VDO, report filed

वीडीओ से अभद्रता कर दो बेटों को घर ले गई मां, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother took two sons home after being indecent from VDO, report filed
पाटन(उन्नाव)। दिल्ली से लौटकर घर में रह रहे दो सगे भाइयों को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) द्वारा क्वारंटीन कराए जाने से आक्रोशित मां शनिवार को क्वारंटीन सेंटर पहुंची और वायरस को अफवाह बता हंगामा किया। वीडीओ के मना करने पर अभद्रता की और दोनों बेटों को अपने साथ लेकर घर चली गई। वीडीओ की तहरीर पर पुलिस ने मां व उसके दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव निवासी रवींद्र कुमार व उसका सगा भाई नरेंद्र कुमार दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। लॉकडाउन के बाद दोनों 29 मार्च को दिल्ली से घर आ गए। उनके घर आने की सूचना मिलने पर प्रधान व वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) ने दोनों को 4 अप्रैल शनिवार सुबह गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन कराया। दोपहर बाद दोनों भाइयों की मां रेनू क्वारंटीन सेंटर पहुंची और वायरस को अफवाह बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वीडीओ ने उसे रोकने की कोशिश तो उनसे अभद्रता की। इसके बाद दोनों बेटों को जबरन अपने साथ लेकर घर चली गई। वीडीओ शशि मोहन मिश्र ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार क्वारंटीन सेंटर से घर गए सगे भाई रवींद्र व नरेंद्र कुमार के अलावा उसकी मां रेनू के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन, गाली-गलौज व अफवाह फैलाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed