फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother sitting on dharna against her son in Kanpur, DCP handed over investigation to ACP

Kanpur: बेटे के खिलाफ धरने पर बैठी मां, बोली- घर में कब्जा कर किया बेघर, डीसीपी ने एसीपी को सौंपी जांच

Wed, 05 Apr 2023 11:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Apr 2023 11:30 PM IST
सार

Kanpur Crime: हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग मां डीसीपी कार्यालय के बाहर बेटे के खिलाफ परिवार संग धरने पर बैठ गई।  पीड़िता ने बताया कि एक साल से थाने के चक्कर लगाने के बाद डीसीपी कार्यालय के बाहर धरना देकर न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Mother sitting on dharna against her son in Kanpur, DCP handed over investigation to ACP
ध्ररने पर बैठी मां और परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में हनुमंत विहार के खाड़ेपुर में बड़े बेटे ने भूमाफिया से सांठगांठ कर बुजुर्ग मां, दिव्यांग बहन और भाई को निकालकर घर में कब्जा कर लिया। विरोध पर मारपीट भी की। एक साल से थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार बुधवार को डीसीपी साउथ कार्यालय पहुंचा और धरने पर बैठ गया।

विज्ञापन

डीसीपी साउथ ने एसीपी स्तर पर जांच के आदेश दिए हैं। परिवार वर्तमान में किराये के मकान में रह रहा है। खाड़ेपुर निवासी महिला शिववती, दिव्यांग बेटी और दो बेटों के साथ रहती है। शिववती के अनुसार उनका बड़ा बेटा पवन तिवारी पिछले 17 वर्षों से अलग रह रहा था।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले वह किसी काम से बेटी के साथ अस्पताल गई थी। तभी पवन ने उनके मकान पर ताला लगाकर कब्जा कर लिया। घर पहुंचीं तो उनके और दिव्यांग बेटी, बेटे से मारपीट की। वह थाने गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार दोपहर वह परिवार संग डीसीपी साउथ कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीसीपी ने एसीपी नौबस्ता को सौंपी जांच
बुजुर्ग महिला का कहना है कि एक साल से वह थाने के चक्कर लगा रही थी। डीसीपी दक्षिण सलमान ताज पाटिल ने बताया कि एसीपी नौबस्ता को मामले की जांच दी गई है। वहीं मकान से संबंधित मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। मगर बुजुर्ग के आरोप की जांच कराने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed