फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother's death for the sake of half-bigha land

ढाई बीघा जमीन के खातिर मां की हत्या

Mon, 08 Jul 2019 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mother's death for the sake of half-bigha land
विद्यावती का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
लखनपुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में सोमवार की तड़के 68 वर्षीय मां विद्यावती को बेटे धनपाल ने पहले पीटा। फिर उन्हीं की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। मां की सांसे थमने के बाद हत्यारोपी बेटे अपने दो अन्य भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद धनपाल को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने अपना उसने घटना की हकीकत पुलिस को बता दी। इसके बाद मृतका विद्यावती के छोटे बेटे ने बड़े भाई धनपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लखनपुर गांव निवासी विद्यावती पति जयसिंह की मौत के बाद छोटे बेटे राजेश्वर और बलराम के साथ रहती थीं। विद्यावती के पास करीब 12 बीघा जमीन है। इसमें 6 बीघा भूमि पट्टे की है। विद्यावती ने ढाई बीघा अपने पास रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकी जमीन का पांच बेटों में बंटवारा कर दिया था। परिजनों ने बताया कि विद्यावती का बड़ा बेटा धनपाल परिवार के साथ दिल्ली रहता था। वह दिल्ली में ही ऑटो चलाता था। शराबी धनपाल छह महीने पहले गांव आ गया था। उसकी पत्नी व बच्चे दिल्ली में ही रहते हैं।
परिजनों के मुताबिक धनपाल गांव में ही सड़क के किनारे झोपड़ी बनाकर रहता है। धनपाल लगातार विद्यावती के पास बची ढाई बीघा जमीन खुद के नाम कराने के लिए उनसे झगड़ा करता था। मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। कई बार पुलिस ने धनपाल को समझाया भी था।
बीते सप्ताह भी विद्यावती ने अपनी जमीन बांटने से मना कर दिया था। तब भी धनपाल ने मां से झगड़ा किया था। तब शिकायत पर पुलिस ने धनपाल को फटकार लगाई थी। साथ ही दुबारा झगड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। मां के ढाई बीघा जमीन नहीं देने से नाराज धनपाल ने सोमवार की तड़के विद्यावती को खेत की तरफ जाते वक्त अपनी झोपड़ी के पास पकड़कर पीटने लगा।
विद्यावती जान बचाने के लिए पास स्थित गन्ने के खेत में घुस गईं। धनपाल ने दौड़कर फिर दबोच लिया और उन्हीं की साड़ी का फंदा बनाकर गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद धनपाल ने यूपी-100 पर घटना की सूचना दी कि उसके भाइयों ने मां विद्यावती की हत्या कर दी है।

थाना प्रभारी जेपी शर्मा और क्राइम इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। विद्यावती के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो सच सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने धनपाल को पकड़ लिया गया। विद्यावती के छोटे बेटे बलराम ने बड़े भाई धनपाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed