फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother reached police station with the dead body of an eight-month-old child

UP: आठ महीने के बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंची मां, बोली- पति की पिटाई से हुई मासूम की मौत

Thu, 02 May 2024 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 May 2024 11:38 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक मां आठ महीने के बच्चे का शव लेकर कोतवाली पहुंची। महिला का कहना है कि पति की पिटाई से बच्चे की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mother reached police station with the dead body of an eight-month-old child
बेटे की मौत से आहत मां नंदिनी (हरी साड़ी में) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर में आठ माह के मासूम बेटे का शव लेकर कोतवाली पहुंची महिला ने पति सहित ससुरालीजनों पर दो लाख रुपये मायके से न लाने पर मारपीट का आरोप लगाया। कहा कि पिटाई से गोद में उसका बच्चा था। बच्चे को चोट आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के बृजपालपुर गांव निवासी आशीष कुमार की पत्नी नंदनी गुरुवार देर शाम गोद में आठ माह के बेटे अंश का शव लेकर कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पति आशीष सहित अन्य ससुरालीजन मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। न लाने पर मारपीट करते हैं। बुधवार रात पति आशीष नशे की हालत में घर आया और फिर दो लाख रुपये लाने की बात कही। इन्कार करने पर मारपीट करने लगा। मारपीट में बेटे अंश को भी चोटें आईं। यही नहीं ससुरालीजनों ने रात में ही घर से निकाल दिया। इस पर उसने आसीवन थानाक्षेत्र के गांव सिर्स चेरी गांव निवासी पिता सुंदरलाल को सूचना दी। पिता रात में घर लेकर चले गए।

विज्ञापन

वहां बच्चे की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। नंदनी ने बताया कि 21 जून 2022 को आशीष के साथ विवाह हुआ था। पति पेशे से लोडर चालक हैं। पति अपना निजी लोडर खरीदने के लिए रुपये की मांग कर रहे हैं। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed