{"_id":"6aa56c69e5a0e9ed3b011490","slug":"mother-passes-away-after-son-s-death-funeral-processions-leave-together-leaving-every-eye-moist-2026-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ह्दयविदारक: बेटे की मौत के कुछ देर बाद मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं अर्थियां, नम हुई हर आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्दयविदारक: बेटे की मौत के कुछ देर बाद मां ने भी तोड़ा दम, एक साथ उठीं अर्थियां, नम हुई हर आंख
Sat, 12 Sep 2026 09:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 12 Sep 2026 09:27 PM IST
सार
Etawah News: पुत्र की मौत के बाद मां ने भी दुनिया छोड़ दी। दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
राकेश व रामवती की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरथना थाना क्षेत्र के ढकपुरा गांव में पुत्र की मौत के कुछ देर बाद बीमार मां ने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। शनिवार सुबह शोकाकुल माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। ढकपुरा गांव निवासी राकेश पाठक (55) पिछले पांच साल से अधिक समय से जयपुर में शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार को जयपुर में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राकेश की पत्नी कुमकुम का करीब दो वर्ष पहले निधन हो चुका था। उनके तीन पुत्र अभिषेक, अनिकेत और लवकेश जयपुर में उनके साथ रहते थे। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे राकेश पाठक का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास ढकपुरा पहुंचा। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। इसी दौरान उनकी 80 वर्षीय मां रामवती ने भी दम तोड़ दिया। रामवती पहले से बीमार चल रही थीं। एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह राकेश पाठक को उनके पुत्र अभिषेक ने मुखाग्नि दी। रामवती को उनके बड़े पुत्र रामकिशोर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान ग्रामीणों ने शोकाकुल परिजनों को ढाढ़स बंधाया और दिवंगत मां-बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की।