फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mother-father-Guru Devo Bhava Program will be held in the presence of President

राष्ट्रपति की मौजूदगी में होगा मातृ-पितृ-गुरु देवो भव कार्यक्रम

Sun, 20 Jun 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mother-father-Guru Devo Bhava Program will be held in the presence of President
कानपुर देहात। राष्ट्रपति की मौजूदगी में परौंख में मातृ देवो भव, पितृ दवो भव व आचार्य देवो भव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रपति के परिजन गांव के सबसे वृद्धजन को पिता, माता व गुरु तुल्य मानते हुए सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

भतीजे दीपक कोविंद ने बताया कि राष्ट्रपति के पिता मैकूलाल व मां कलावती का स्वर्गवास हो चुका है। इसके चलते परौंख के सबसे वृद्ध 99 वर्षीय मोतीलाल गुप्ता को पिता तुल्य, नरेश की 90 वर्षीय मां सुशीला देवी को माता तुल्य व झलकारी बाई इंटर कॉलेज परौंख के प्रधानाचार्य विमल कुमार अग्निहोत्री को गुरु के रूप में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी को राष्ट्रपति के भाई रामस्वरूप भारतीय, प्यारेलाल, भाभी विद्यावती व परिवारी शिवकुमार सम्मानित करेंगे। बताया कि यह कार्यक्रम पहली बार किया जा रहा है। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में मंच पर आयोजित करने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवरने लगा झींझक रेलवे स्टेशन
झींझक। राष्ट्रपति का पैतृक गांव परौंख है। झींझक कस्बा में भी उनके भाई रहते हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व रामनाथ कोविंद ट्रेन से ही झींझक आते रहे हैं। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन झींझक स्टेशन पर रुकने की संभावना जताई जा रही है। रेल प्रशासन इसको लेकर ही व्यवस्था चाक चौबंद करने पर जुटा है। स्टेशन पर रंगाई पुताई की जा रही है। प्लेटफार्म की सफाई व कोंच इंडीकेशन लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है।
उपमंडल यातायात प्रबंधक कानपुर हिमांशु शेखर उपाध्याय ने सुधार कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। जेई निर्माण महेंद्र मीणा ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर झींझक स्टेशन पर कार्य कराए जा रहे हैं। यातायात निरीक्षक वीके मीणा ने बताया कि स्टेशन पर सफाई व रंग रोगन का काम चल रहा है। रविवार को रेलवे के जीएम व डीआरएम के आने के की संभावना है।
राष्ट्रपति भवन भेजे रिश्तेदार व मित्रों के नाम
झींझक। राष्ट्रपति के परौंख आने के कार्यक्रम को लेकर परिवार के साथ ही कस्बे के लोग भी उनसे मिलने के लिए उत्साहित है। राष्ट्रपति के भतीजे दीपक कोविंद ने बताया कि उन्होंने अपने 13 रिश्तेदारों व कस्बे के 15 लोगों के नामों की सूची राष्ट्रपति भवन भेजी है। अनुमति मिलने पर उनकी भी मुलाकात होगी।
चिह्नित किए जा रहे ऊंचाई वाले घर
झींझक। राष्ट्रपति की ट्रेन झींझक स्टेशन पर रुकने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने स्टेशन के आसपास के ऊंचाई वाले घरों को चिह्नित करना शुरू किया है। इन ऊंचाई वाले भवनों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। स्टेशन से करीब 5 सौ मीटर पर माल गोदाम व कॉलोनी की तरफ बैरियर लगाया जाएगा। आरपीएफ फफूंद इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि स्टेशन से करीब 5 सौ मीटर दूर दोनों तरफ बैरीकेडिंग होगी।
रूरा स्टेशन पर रंग रोगन, खामियों पर नहीं ध्यान
रूरा। राष्ट्रपति की स्पेशल ट्रेन रूरा स्टेशन से होकर निकलेगी। संभावना है कि ट्रेन रुकने पर कुछ खास लोग राष्ट्रपति से मिलें। इसको लेकर स्टेशन पर रंग रोगन का काम शुरू कराया गया है। अलबत्ता अन्य खामियों को दूर करने पर किसी का ध्यान नहीं है। स्टेशन के प्लेटफार्म पर बेंच टूटी व फुट ओवरब्रिज का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त है। कुछ हिस्से में बारिश में जलभराव हो जाता है। इससे यात्रियों के फिसलकर गिरने की आशंका रहती है।

फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत पर किसी ने अब तक ध्यान नहीं दिया है। जबकि गुरुवार को रुरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम मोहित चंद्रा ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए निर्देशित दिए थे। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई व रंगरोगन होता रहा। शुक्रवार रात सीओ अकबरपुर अरुण कुमार ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे स्टेशन करीब रहने वाले लोगों के नाम दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed