{"_id":"6a3d91280da8a5fc6c08ecdf","slug":"mother-daughter-conference-to-be-held-at-csjmus-41st-convocation-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1567837-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह में होगा मां-बेटी सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू के 41वें दीक्षांत समारोह में होगा मां-बेटी सम्मेलन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के 41वें दीक्षांत समारोह पर एक विशेष पहल के तहत ‘मां-बेटी सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नौ जुलाई को दीक्षांत समारोह के बाद वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई प्रेक्षागृह में होगा।
सम्मेलन से पूर्व विश्वविद्यालय प्रशासन छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तीन से छह जुलाई तक उनका निःशुल्क ब्लड टेस्ट (सीबीसी) कराया जाएगा। यह जांच स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज और पालीवाल डायग्नोस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से होगी। रिपोर्ट उनकी माताओं को भेजी जाएगी, जिससे वह अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकें। सम्मेलन में छात्राओं के साथ उनकी माताएं भी शामिल होंगी।
वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रो. मीरा अग्निहोत्री (पूर्व विभागाध्यक्ष, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज) ‘एनीमिया: कारण, प्रभाव एवं निवारण’ विषय पर छात्राओं और उनकी माताओं को महत्वपूर्ण जानकारी देंगी।
विज्ञापन
छात्राओं की माताएं छात्रावास का भ्रमण भी करेंगी, जिससे वे अपनी बेटियों के रहने की व्यवस्था को नजदीक से देख सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चीफ वार्डेन, सभी बालिका छात्रावासों के वार्डेन, स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के निदेशक डॉ. मुनीश रस्तोगी, डॉ. रश्मि गोरे सहित 12 शिक्षकों की एक विशेष टीम का गठन किया है।