{"_id":"5db403968ebc3e93b95249c8","slug":"mother-and-son-died-in-fire-set-in-room-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बंद कमरे में आग से जलकर मां व मासूम बेटे की मौत, ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बंद कमरे में आग से जलकर मां व मासूम बेटे की मौत, ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व हत्या का आरोप
Sat, 26 Oct 2019 02:08 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
आग से जलकर मां बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के खागा तहसील में खखरेरू थाने के नसीरपुर उढिया गांव में शुक्रवार रात बंद कमरे में आग से जलकर मां-बेटे की मौत हो गई। मां ने घटनास्थल पर और मासूम बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा। महिला के पिता ने थाने में छह ससुरालीजनों पर उत्पीड़न व जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर ससुरालीजन इसे शॉर्टसर्किट से हादसा बता रहे हैं।
गांव निवासी धर्मेंद्र पाल लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो माह से छुट्टी पर यहां थे। घटना के दिन यह अपने दोस्तों के साथ मैहर गए थे। बगल में धर्मेंद्र के परिवार के अन्य सदस्य दूसरे घर में रहते हैं। धर्मेंद्र का परिवार दो साल से अलग घर में रह रहा था।

धर्मेंद्र की शादी 2016 में सरिता (26) से हुई थी। एक बेटा अनमोल (3) था। परिजनों ने बताया कि देर रात लगभग दो बजे की घटना है। घर में झालर सजी थी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उन लोगों की नींद खुली। धुआं देख शोर मचने पर आसपास के लोग भी जुट गए।
दरवाजा तोड़ा गया तो सरिता की मौत हो चुकी थी। बेटा काफी झुलसा हुआ था। पुलिस को सूचना देकर तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई।
दरवाजा तोड़ा गया तो सरिता की मौत हो चुकी थी। बेटा काफी झुलसा हुआ था। पुलिस को सूचना देकर तुरंत सीएचसी ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान बच्चे की भी मौत हो गई।
सरिता के पिता कौशांबी जिले के देवरा गांव निवासी मोतीलाल ने बेटी और नाती की मौत को साजिश मानते हुए ससुराल के छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इन्होंने उत्पीड़न व जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
पति के मैहर में होने की वजह से उस पर शक नहीं किया है। खखरेरू इंस्पेक्टर विजय राय ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। यह शॉर्टसर्किट से हादसा, खुदकुशी या साजिश कुछ भी हो सकती है। इस मामले में मृतका के पिता मोतीलाल ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।