{"_id":"5eeadebf6584b05929162886","slug":"mother-and-daughter-were-brutally-beaten-told-that-they-are-corona-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित बता पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा फिर घर से निकाला, चबूतरे पर मां बेटी ने गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित बता पत्नी-बेटी को बेरहमी से पीटा फिर घर से निकाला, चबूतरे पर मां बेटी ने गुजारी रात
Thu, 18 Jun 2020 08:56 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Jun 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिधनू थाना क्षेत्र के कठारा गांव में मंगलवार रात मायके से लौटी पत्नी व बेटी को कोरोना संक्रमित बताकर युवक ने डंडे से पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को घर से निकाल दिया। बुधवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
कठारा गांव निवासी बउवन कुमार की पत्नी विमला, बेटी रश्मि (12) के साथ दो दिन पहले चिल्ली गांव स्थित मायके गई थी। मंगलवार रात बेटी संग लौटी तो पति ने शराब के नशे में डंडे से पीटने के बाद संक्रमित बता कर दोनों को धक्के देकर घर से निकाल दिया।
रातभर बेटी के साथ घर के बाहर चबूतरे पर पड़ी रही। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।