फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than three lakh passengers stranded between Prayagraj Fatehpur border

Mahakumbh: प्रयागराज-फतेहपुर की सीमा के बीच फंसे तीन लाख से अधिक यात्री; 40 हजार वाहन संगम नगरी की ओर गए थे

Fri, 31 Jan 2025 10:31 AM IST
आकाश दुबे प्रशांत सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
प्रशांत सैनी, संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Jan 2025 10:31 AM IST
सार

मौनी अमावस्या पर जिले की सीमा से विभिन्न राज्यों की छोटी-बड़ी 40 हजार गाड़ियां सड़क मार्ग से प्रयागराज की ओर गईं। इनमें करीब 4,83,500 यात्रियों ने सफर किया।

विज्ञापन
More than three lakh passengers stranded between Prayagraj Fatehpur border
जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ में हादसे के बाद प्रयागराज व जिले के बीच सीमा में लगभग तीन लाख 19 हजार यात्री फंसे हुए हैं। बड़ौरी टोल प्लाजा से 27 और 28 जनवरी के मध्य लगभग 40 हजार वाहनों से करीब चार लाख 83 हजार पांच सौ यात्री प्रयागराज के लिए निकले। 29 जनवरी दोपहर 12 बजे से 30 जनवरी दोपहर 12 बजे तक सिर्फ 14 हजार दो सौ वाहनों से करीब एक लाख 64 हजार पांच सौ यात्री ही सड़क मार्ग से लौटे हैं।

विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर जिले की सीमा से विभिन्न राज्यों की छोटी-बड़ी 40 हजार गाड़ियां सड़क मार्ग से प्रयागराज की ओर गईं। इनमें करीब 4,83,500 यात्रियों ने सफर किया। बड़ौरी टोल प्लाजा से 29 जनवरी दोपहर 12 बजे से 30 जनवरी दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे में 12 हजार कार सहित छोटी गाड़ियां, 350 ट्रांसपोर्ट के बड़े वाहन, 1500 रोडवेज बसें, 350 टूरिस्ट बसें निकलीं। इनमें बसों में करीब 50 और छोटे वाहनों में छह सवारी औसतन निकली। इस तरह करीब एक लाख 64 हजार पांच सौ यात्री ही अभी तक जिले की सीमा को पार करके अपने गंतव्य तक सड़क मार्ग से जा सके हैं। तीन लाख से अधिक यात्री अभी-भी प्रयागराज व फतेहपुर की सीमा के बीच फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के दौरान ही दो दिनों में 100 ट्रेनें गुजरीं। एक ट्रेन में औसतन आठ हजार यात्री प्रयागराज को गए। इस तरह करीब 80 लाख यात्री प्रयागराज पहुंचे। इनमें भी 50 ट्रेनों की वापसी हुई, जिनमें 40 लाख यात्री लौट सके हैं। ट्रेन से सफर करने वाले करीब 40 लाख यात्री अभी प्रयागराज में फंसे होने की आशंका है।

विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन से 50 हजार यात्री पहुंचे प्रयागराज
रेलवे स्टेशन से 27 व 28 जनवरी को 49 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का ठहराव हुआ। इनमें करीब 50 हजार यात्री दो दिनों में प्रयागराज पहुंचे। इनमें करीब 30 हजार यात्रियों की घर वापसी हो गई है और 20 हजार रात तक पहुंचने की संभावना है। स्टेशन अधीक्षत मणिशंकर ने बताया कि सभी ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है।

मौनी अमावस्या के दौरान दो दिनों में करीब 40 हजार वाहन टोल प्लाजा से प्रयागराज की ओर निकले। उनमें 30 जनवरी दोपहर 12 बजे तक 14200 वाहन ही वापस हुए हैं। ये संख्या आधे से भी कम है। - शारदा कुमार, मैनेजर, टोल प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed