फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   More than six properties of MLA Irfan Solanki marked, attachment action will be taken next week

MLA Irfan Solanki: विधायक की छह से अधिक संपत्तियां चिह्नित, अगले हफ्ते होगी कुर्की की कार्रवाई

Fri, 17 Feb 2023 11:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 17 Feb 2023 11:51 AM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की अवैध तरीके से बनाई गई 150 करोड़ों की संपत्तियां कुर्क करने की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इरफान की छह संपत्तियां और चिन्हित की गईं हैं। अगले हफ्ते कुर्की की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
More than six properties of MLA Irfan Solanki marked, attachment action will be taken next week
सपा विधायक इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी की संपत्तियों को अगले हफ्ते कुर्क करेगी। इसके लिए पुलिस ने तैयारी शुरू  कर दी है। पुलिस ने हाल ही में इरफान के साथी हिस्ट्रीशीटर शौकत अली के चार बैंक खातों समेत जाजमऊ और ग्वालटोली में स्थित 28 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी।

विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इरफान की छह से अधिक संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। अगले हफ्ते जब्तीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।
विज्ञापन

सुरक्षित रखी जाएगी विधायक समेत तीन की सीडीआर
नजीर फातिमा के घर आगजनी के मामले में कोर्ट ने डीसीपी पूर्वी को इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान और मोहम्मद शरीफ की सीडीआर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। सपा विधायक के अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर सीडीआर मंगवाने की अर्जी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

150 करोड़ की हैं बेनामी संपत्तियां
खुफिया एजेंसियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है। अफसरों से इस कार्रवाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें बना दी गईं हैं।

सात नवंबर को दर्ज हुआ था केस
जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने सात नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी पर घर फूंकने के मामले में उन पर व उनके भाई रिजवान सोलंकी पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उन पर पुलिस का कड़ा शिकंजा कसता जा रहा है।

इरफान सोलंकी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे, इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है। छह मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है। पुलिस 10 फरवरी तक उन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर देगी।

इन इलाकों में हैं संपत्तियां
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इरफान व उनके सहयोगियों की बेनामी संपत्ति ग्वालटोली, चमनगंज, कोतवाली, जाजमऊ और चकेरी थाना क्षेत्रों में हैं। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि विधायक इरफान के भाई रिजवान की भी करोड़ों की बेनामी संपत्ति है। उसके पास भी कानपुर से लेकर उन्नाव तक संपत्तियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed