{"_id":"58ac9f254f1c1b9e1cb233a1","slug":"more-than-five-hundred-ballot-boxes-theft","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग के दावों की निकली हवा, पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग के दावों की निकली हवा, पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां चोरी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:29 PM IST
सार
582 मतपेटियां चोरी
लोकसभा, विधानसभा छोड़कर सभी चुनाव में मतपेटियों का उपयोग होता है
विज्ञापन
मुख्यालय के जीजीआईसी के हाल का टूटा दरवाजा का हिस्सा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ जिला प्रशासन विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए दिन रात एक किए है। वहीं चोरों ने पांच सौ से ज्यादा मतपेटियां पार कर दी हैं। जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर कॉलेज के हाल और टूटे दरवाजे वाले स्थान का निरीक्षण किया। कोतवाली में अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिले में लोकसभा व विधानसभा चुनाव को छोड़कर अन्य सभी चुनाव में बैलेट पेपर व मतपेटी का प्रयोग होता है। इसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय मतपेटियों को सुरक्षित रखता है। लगभग डेढ़ साल पहले पंचायत चुनाव होने के बाद इन मतपेटियों को मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज के हाल में रखा गया था। विधानसभा चुनाव में ईवीएम का प्रयोग होने से इसका महत्व नहीं है।

डेमो
लेकिन कर्मचारियों को बैलेट पेपर और उनके मतदान पत्र को इन्हीं पेटियों में रखा गया है। इसी काम के लिए जब कार्यालय के वरिष्ठ सहायक हीरालाल मतपेटी निकालने कालेज पहुंचे तो वहां का दरवाजा टूटा मिला। दो दरवाजों का आधा हिस्सा टूटा मिला। इसमें अंदर रखी मतपेटियों की गिनती कराई गई तो सबकी आंखे खुली रह गईं। कुल 582 मतपेटियां चोरी हो गई थीं। इसकी जानकारी होते ही पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाल सत्यपाल सिंह मय फोर्स पहुंचे और जानकारी ली। इसके बाद सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत भइयालाल भी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि इस कालेज के सभागार में कुल 2233 मतपेटियां गिनवाकर रखी गई थीं। इसमें से 582 गायब हैं। चोरों ने सभागार के प्रमुख व पीछे के दरवाजे को आधा तोड़कर मतपेटियां गायब कर दीं। मंगलवार को कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मतपेटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वह तो भला हो कि विधानसभा चुनाव ईवीएम से होना है जिससे इन चोरी गई मतपेटियों से कोेई प्रभाव नहीं पडे़गा। अन्यथा इतनी बडी संख्या में मतपेटियां चोरी होने पर तो पूरा चुनाव ही प्रभावित हो जाता। इस मामले में डीएम मोनिका रानी ने बताया कि किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। इस मामले में सभी संबधित अधिकारियों से जानकारी लेकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।