फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   more than fifteen cows cut from Jabalpur Express on railway line

कानपुरः जबलपुर एक्सप्रेस की चपेट में आईं 15 से अधिक गाय, दर्दनाक मौत से मची अफरातफरी

Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
more than fifteen cows cut from Jabalpur Express on railway line
रेलवे लाइन पर जबलपुर एक्सप्रेस से 15 से 20 गाय कटीं
यूपी में कानपुर के सचेंडी के सीढ़ी इटारा गांव के पास कानपुर आ रही तेज रफ्तार चित्रकूट एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह पटरी पर आए मवेशियों के झुंड से टकराकर पलटने से बची। 16 मवेशियों की कटकर मौत हो गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। आधे घंटे तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। गेटमैन और आरपीएफ की लापरवाही पाई गई है।
विज्ञापन


सुबह 7:05 बजे सीढ़ी इटारा गांव के पास ट्रैक पर रेलवे क्रॉसिंग से 50 मीटर की दूरी पर मवेशियों के झुंड से ट्रेन टकरा गई। गेटमैन कामता ट्रेन के आने की सूचना मिलने पर वह गेट बंद कर चुका था। मवेशियों का झुंड नहर की तरफ से ट्रैक पर आ रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक अगर पहले ही ट्रेन को रुकवाने के इंतजाम होते या फिर लाल झंडी दिखाकर ट्रेन को रोका जाता तो इतनी तेज टक्कर न होती आरपीएफ की पेट्रोलिंग न होना भी हादसे की वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मौके पर ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही और वहां से 7:35 बजे रवाना हुई। सुबह 8:25 बजे ट्रेन के सेंट्रल पहुंचने पर मैकेनिकल विभाग की टीम ने ट्रेन की चेक किया। इससे 25 मिनट तक सेंट्रल पर भी ट्रेन खड़ी रही। भीमसेन में आरपीएफ चौकी प्रभारी देवी सिंह ने पूरे प्रकरण से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि घटनास्थल उनका क्षेत्र नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed