फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Monsoon ready to arrive, cleaning of drains stuck

Kanpur News: मानसून आने को तैयार, नालों की सफाई अटकी

Sat, 01 Jun 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Monsoon ready to arrive, cleaning of drains stuck
इटावा। मानसून आने को तैयार है, लेकिन अभी तक सभी नालों की सफाई नहीं हो सकी है। लगभग 40 नालों पर कब्जे होने की वजह से तली झाड़ नाला सफाई कराने में नगर पालिका को परेशानी आ रही है। हालांकि नगर पालिका का दावा है कि 15 जून तक सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी, लगभग 50 प्रतिशत नालों की 14 दिन में सफाई कराना चुनौती है।
विज्ञापन


शहर में जलनिकासी के लिए लगभग 30 बड़े नाले हैं। वहीं छोटे नालों समेत कुल 77 नाले हैं। इसके बावजूद हर साल बारिश के दिनों में जल निकासी की समस्या रहती है। शहर के कई मोहल्लों में नाले ओवरफ्लो होने के बाद परेशानी होती है। इस बार नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई आचार संहिता से पहले ही नाला सफाई शुरू करा दी थी। इसके लिए शहर में चार गैंग लगाई गई है। प्रतिदिन चार गैंग अलग-अलग क्षेत्रों में नाला सफाई कर रही हैं। इसके बावजूद अभी तक नाला सफाई पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

आचार संहिता से पहले नगर पालिका चेयरमैन ने नालों पर कब्जे का मुद्दा उठाया था। कई जगहों पर कब्जे तुड़वाकर सफाई भी कराई थी, लेकिन विरोध शुरू हो गया था। ऐसे में नगर पालिका की टीमें इन नालों में सिर्फ ऊपर से ही सफाई करके चली आ रही थी। चेयरनमैन ज्योति गुप्ता ने इस संबंध में प्रशासन को अवगत कराते हुए एक नोडल अधिकारी बनाकर नालों से कब्जा हटवाने की मांग की थी। बताया था कि कब्जों की वजह से मशीनें न पहुंच पाने की वजह से तली झाड़ सफाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने चुनाव के बाद नोडल तैनात करने का आश्वासन दिया था। अभी तक नोडल न मिल पाने की वजह से शहर के करीब 40 नालों में तली झाड़ सफाई नहीं हो सकी है। ऐसे में इस बार भी शहरवासी जलभराव की समस्या से जूझ सकते हैं।


--------------------


इन बड़े नालों पर हैं कब्जे:::

मेवाती टोला, नौरंगाबाद, रामलीला रोड का शिवम टॉकीज के पास नाला, पुराना बस स्टैंड का नाला, अरविंद पुल के पास नाला, न्यू हिं टॉकीज के पास नाला, घटिया अजमत अली, पुरविया टोला का नाला, गांधी नगर का नाला समेत करीब 40 नाले हैं।


---------------


इन मोहल्लों में होता है हर साल जलभराव::::

आईटीआई चौराहा, घटिया अजमत अली, रामनगर शहरिया, रामलीला रोड, अड्डा जालिम, हर्ष नगर की पुलिया समेत लगभग 12 मोहल्लों में हर साल जलभराव की समस्या रहती है।


-------------------



नालों की सफाई कराई जा रही है। 15 जून तक सभी नालों की सफाई करा दी जाएगी। कब्जे वाले नालों की सूची उच्चाधिकारियों के संज्ञान में डाल दी गई है। जल्द ही नालों से कब्जा भी हटवाया जाएगा।


विनय कुमार मणि त्रिपाठी, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed