{"_id":"ad3a94cf7c9de6be4c5606e0a53f14c5","slug":"monkey-took-the-woman-s-chain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ले गया महिला की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ले गया महिला की चेन
अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 14 Jul 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में सोमवार को हुई एक अजीबोगरीब वारदात में एक बंदर एक महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ले गया। बंदर ने यह घटना जानकर की या झपटा-झपटी के दौरान चेन टूट गई, यह स्पष्ट नहीं लेकिन जिसने भी देखा-सुना वो अवाक रह गया। पुलिस वाले भी सिर खुजाते रहे।
आशंका यह भी है कि कहीं बदमाशों ने बंदर को इस काम के लिए ट्रेंड तो नहीं कर लिया है। पुलिस अफसर इस आशंका से इनकार नहीं कर रहे हैं। इसी घटना से जुड़ी एक और खास बात यह है कि पीड़ित ने चेन लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया। कहा, जब पुलिस आदमी को नहीं ढूंढ पाती है तो चेन क्या ढूंढेगी। यह टिप्पणी पुलिस पर करारा तमाचा है।
नजीराबाद के बंबा रोड निवासी अशोक सक्सेना ईएसआई में ऑफिस असिस्टेंट हैं। अशोक ने बताया कि उनकी पत्नी उर्मिला देवी सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे नजीराबाद थाने के पास स्थित मंदिर में पूजा करने गई थीं। करीब पौने सात बजे वह पूजा की थाली लेकर घर लौट रही थीं।
विज्ञापन
बंबा रोड पर गुप्ता छोला-भठूरा की दुकान के पास अचानक बंदरों के झुंड ने उर्मिला पर हमला बोल दिया। उर्मिला घबरा गईं, इस दौरान एक बंदर उनके कंधे पर चढ़ गया और झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली।
उर्मिला ने चेन पकड़ी लेकिन आधी से ज्यादा चेन बंदर लेकर भाग निकला। उर्मिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े लेकिन बंदर कूदता-फांदता चेन लेकर भाग निकला। उर्मिला ने घर लौट कर बताया तो अशोक परिवार के साथ मौके पर गए। अशोक ने बताया कि बंदर के चेन लूटने की सूचना उन्होंने नजीराबाद पुलिस को नहीं दी क्योंकि पुलिस से कुछ उम्मीद नहीं है।
इधर, क्राइम ब्रांच के सीओ अमित राय ने चेन लूटने वाले बंदर के किसी लुटेरों के गैंग का सदस्य होने की बात से इनकार नहीं किया है। उनका कहना है कि हो सकता है कि लुटेरों ने बंदर को ट्रेंड कर लिया हो। इससे लुटेरों को आसानी हो जाती है क्योंकि माल भी मिल जाता है और वे पकड़े भी नहीं जाते। मामले की जांच की जा रही है कि इत्तफाक से बंदर चेन ले गया है अथवा वह लुटेरों के किसी गैंग का सदस्य है।