{"_id":"5b2116e64f1c1b6a4d8b6503","slug":"monk-dead-body-found-in-hamirpur-uttarpradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्न अवस्था में वृद्घ साधु का शव मिलने से फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्न अवस्था में वृद्घ साधु का शव मिलने से फैली सनसनी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 13 Jun 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हमीरपुर जिले में राठ कोतवाली के कैंथी गांव के बाहर एक वृद्घ साधु का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए अस्पताल में रखवा दिया है।
मंगलवार की रात करीब 9 बजे कैंथी गांव के ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूर सड़क किनारे नग्न अवस्था में साधु का शव पड़ा देखा। गांव के प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। रात करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया।
कोतवाली के एसआई सुनील कुमार ने बताया कि आसपास के गांवों में इसकी सूचना दी गई है। परंतु अभी तक कहीं से कोई पहचान करने वाला नहीं आया है। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि साधु कहीं बाहर का है जो घूमता हुआ यहां पहुंच गया। साधु की मौत के कारणों को लेकर एसआई ने संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी मौत लू लगने से हुई है। उन्होने बताया कि शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।