फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Money is safe in the digital domain; make payments using a credit card.

Kanpur News: डिजिटल डोमेन में पैसा सुरक्षित, क्रेडिट कार्ड से करें पेमेंट

Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Money is safe in the digital domain; make payments using a credit card.
कानपुर। ऑनलाइन शाॅपिंग या कोई बिल चुकाना हो, कोशिश करें भुगतान क्रेडिट कार्ड से किया जाए। अगर कोई ठगी होती भी है तो इससे पकड़ना आसान है। इसका कारण रकम जब तक डिजिटल डोमेन में होती है, इसे जल्द रिकवर किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड में तुरंत पैसा ट्रांसफर नहीं होता।
विज्ञापन


यह बात पूर्व सलाहकार, राष्ट्रीय एवं साइबर सुरक्षा (पीएमओ) कमोडोर अच्युतन आनंद ने कही। वह रविवार को टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल, कानपुर स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन और जगत राज न्यास की ओर से केडीएमए वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित व्याख्यान में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थें। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि पेमेंट के दौरान जब तक पूर्ण विश्वास न हो तब तक डेबिट कार्ड का इस्तेमाल न किया जाए।
विज्ञापन


साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों, कमजोरियों और जोखिमों के प्रति समाज को जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत, संगठनात्मक, राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर खतरों को अंजाम देने वालों और खराब साइबर सुरक्षा तौर तरीकों के असर को केस स्टडीज और उदाहरण के माध्यम से समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि राजभाषा समिति, नई दिल्ली के सदस्य अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि जहां इंटरनेट के अनेक फायदे हैं, वहीं साइबर अपराधों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सचिव आरसी गुप्ता, जगत राज न्यास के महामंत्री एवं टैलेंट डेवलपमेंट काउंसिल के संयुक्त सचिव अनिल गुप्ता, कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री कृष्ण कुमार दुबे, प्रो. मनोज अवस्थी, अजित अग्रवाल, प्रतीक श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, नरपत जैन, सीए गोविंद माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed