फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation

पशुधन विभाग कार्यालय के लिपिक पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Fri, 19 Mar 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
molestation
कानपुर देहात। सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर पशुधन विभाग कार्यालय के लिपिक ने अनुसूचित जाति की महिला से गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे के एक वार्ड की निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह रोजगार के लिए 27 जनवरी को विकास भवन स्थित पशुधन विभाग कार्यालय गई थी। वहां पर तैनात लिपिक विनोद मिश्रा से मुलाकात हुई। लिपिक ने अपना मोबाइल नंबर देकर उसके सभी शैक्षिक अभिलेखों की फोटोकॉपी ले ली। योजना आने पर उसे जानकारी देने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। इसके बाद लिपिक ने उसके मोबाइल नंबर पर अश्लील मैसेज व वीडियो भेजना शुरू कर दिया। आठ मार्च की शाम वह विकास भवन गई और गंदे मैसेज भेजने पर उलाहना दी। इस पर लिपिक ने गालीगलौज करते हुए छेड़छाड़ कर दी। साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पशुधन विभाग कार्यालय के लिपिक विनोद मिश्रा के खिलाफ गालीगलौज, छेड़छाड़, आईटी एक्ट व एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed