फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao

अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म...फिर हत्या: अनुसूचित जाति की छात्रा हुई थी लापता, घर से सात सौ मीटर दूर मिला शव

Thu, 23 Feb 2023 07:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Feb 2023 07:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश उन्नाव जिले में अनुसूचित जाति की छात्रा का अपहरण करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। छात्रा बुधवार रात 12 बजे लापता हुई थी और रात दो बजे घर से सात सौ मीटर दूर शव मिला था। चाचा ने अज्ञात लोगों पर अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के परियर इलाके में देर रात लापता हुई किशोरी का शव घर से करीब सात सौ मीटर दूर शराब ठेके के छत विक्षत हालत में मिला। किसी वाहन की चपेट में आकर कुचलकर मौत की आशंका पर पुलिस ने गांव के लोगों से शिनाख्त कराए बिना ही शव को रात दो बजे अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह परिजन चौकी पहुंचे, तो पुलिस ने रात मिले शव का फोटो दिखाकर शव की पहचान कराई। परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया और बिठूर-परियर मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

मृतका के चाचा की तहरीर पर किशोरी के अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जब करीब पांच घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने गांव के ही एक युवक को संदेह के आधार पर उठाया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध वैन रात 12 बजे जाते और दो बजे करीब लौटते दिखी है। उसकी भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

फाेरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
डॉग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम भी पहुंची, खोजी कुत्ता घर के आसपास घूमकर रूक गया। सफीपुर कोतवाली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा थी। उसके पिता दुबई में हैं, यहां घर में मां और भाई-बहन रहते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे तक वह परिजनों के साथ रही। इसके बाद सभी सो गए।

molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

घर से सात सौ मीटर दूर पड़ा था शव
एक घंटे बाद रात करीब 11 बजे वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास पता लगाया, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। उधर रात दो बजे घर से 700 मीटर दूर एक शराब ठेके के पास उसका क्षत विक्षत शव पुलिस को मिला। पुलिस ने रात अधिक होने से शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

चाचा ने की थी शव की शिनाख्त
गुरुवार सुबह किशोरी के चाचा ने परियर चौकी पुलिस को जानकारी दी, तो पुलिस ने रात में मिले शव की फोटो दिखाई। चाचा ने भतीजी के शव की पहचान की। पुलिस पर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए परिजनों ने सुबह करीब नौ बजे हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए।

molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

परिजनों ने लगाया अपहरण, सामुहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप
मामला बढ़ता देख सफीपुर कोतवाल पवन सोनकर ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ ऋषिकांत शुक्ला, एएसपी शशि शेखर, एसडीएम नूपुर गोयल और तहसीलदार विराग करवरिया की थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। मृतका के परिजनों ने बेटी के अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया।

molestation and murder after kidnapping of girl student in Unnao
उन्नाव दुष्कर्म और हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

सीओ बोले- मामला दर्ज कर जांच शुरू
पुलिस के काफी देर समझाने और रिपोर्ट दर्ज कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब पांच घंटे बाद दोपहर करीब दो बजे परिजन शांत हुए। सीओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मृतका के चाचा की तहरीर के आधार पर अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सों और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed