{"_id":"ab8bca6fa8c7e82d0ff03c1030f7f0af","slug":"mohan-bhagwat-on-february-15-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसंघ चालक मोहन भागवत 15 फरवरी को शहर में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरसंघ चालक मोहन भागवत 15 फरवरी को शहर में
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ के सर्वोच्च पदाधिकारी मोहन भागवत की अगवानी शहर के पांच हजार से अधिक गणवेश धारी करेंगे। शहर में 122 जगह प्रशिक्षण के लिए सुबह-शाम शाखाएं लगाई जा रही हैं। भागवत 15 फरवरी को सरसंघ चालक के रूप में दूसरी बार शहर आ रहे हैं। वे निराला नगर ग्राउंड में स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे।
औद्योगिक नगरी कानपुर मोहन भागवत के पसंदीदा शहरों में से एक बताया जाता है। इससे पहले वह सरकार्यवाह के रूप में कई बार यहां आ चुके हैं। भागवत से पहले सरसंघ चालक के रूप में सुदर्शन जी, रज्जू भइया और बाला साहब देवरस भी यहां आकर गणवेश धारियों को संबोधित कर चुके हैं। स्वयं सेवकों का यह सम्मेलन तीन साल में एक बार होता है। इसमें उन्हें संघ की पुरातन संस्कृति और नई नीतियों से अवगत कराया जाता है। सम्मेलन में उन्हीं को प्रवेश मिलेगा जो पूर्ण गणवेश में रहेंगे। सम्मेलन में संघ से जुड़े सभी घटक दल यहां तक की भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भागवत यहां तीन दिनों तक रहेंगे। वह 12 फरवरी की रात में ही यहां आ जाएंगे।
सरसंघ चालक को लेकर सारी तैयारियां प्रांतीय कार्यालय से चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर नियमित शाखाओं को आयोजन हो रहा है।
- भवानी जी महानगर सह कार्यवाह