फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modi will keep an eye on 52 seats of Kanpur-Bundelkhand region from Delhi

पीएम मोदी की वर्चुअल रैली: कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 सीटों पर दिल्ली से रखेंगे नजर, जोरों पर हैं तैयारियां

Mon, 31 Jan 2022 03:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 03:26 PM IST
सार

वर्चुअल रैली के जरिये क्षेत्र के 50 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचने की कोशिश
दो फरवरी को वह वर्चुअल रैली करेंगे

विज्ञापन
Modi will keep an eye on 52 seats of Kanpur-Bundelkhand region from Delhi
पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर-बुंदेलखंड की सभी 52 विधानसभा सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से नजर रखेंगे। दो फरवरी को वह वर्चुअल रैली करेंगे। इसके जरिये वह क्षेत्र के 50 लाख से अधिक मतदाताओं से सीधे जुड़ने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


वैसे इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या प्रति विधानसभा में तीन लाख मतदाताओं के हिसाब से करीब 1.56 करोड़ है। वर्चुअल रैली में अभी तक दो से ढाई लाख लोगों को एक साथ जोड़ने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


पार्टी ने तय किया गया है कि हर जिला और विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के कार्यालयों पर स्क्रीन लगाकर भी प्रधानमंत्री की वर्चुअल रैली से लोगों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया के सभी माध्यमों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी की इस क्षेत्र की पहली चुनावी रैली की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों, विधानसभा प्रभारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों को प्रधानमंत्री का संबोधन सुनाने के लिए व्यवस्था करने को कहा गया। वर्ष 2017 में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 47 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस बार पार्टी ने 50 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed