{"_id":"7d70d9bda990a3530c016b9c59191ca0","slug":"modi-file-a-application-absence-in-class-of-shah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह की क्लास में अनुपस्थिति को मोदी ने लगाई अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह की क्लास में अनुपस्थिति को मोदी ने लगाई अर्जी
पंकज प्रसून, कानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी मिशन 2017 के तहत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक को पहली बार संबोधित करने आ रहे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की क्लास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल नहीं हो पाएंगे।
प्रधानमंत्री पांच देशों की यात्रा पर हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी ने बैठक में अनुपस्थित रहने की अर्जी राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है। नरेंद्र मोदी यूपी की बनारस सीट से सांसद हैं, ऐसे में बैठक में उनका मौजूद रहना जरूरी था। इसके अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र, कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार, महिला कल्याण मंत्री मेनका गांधी, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री महेश शर्मा, युवा नेता वरुण गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी जैसे प्रमुख नेताओं को इस बैठक में शिरकत करना है।
ये सभी यूपी के किसी न किसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। 11 जुलाई को कानपुर महानगर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक में प्रदेश के सभी सांसदों, विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल की ओर से कहा गया है कि संगठन की इस बैठक में सांसद हो या केंद्रीय मंत्री सभी का उपस्थित होना अनिवार्य है। यदि कोई किसी विशेष वजह से मौजूद नहीं हो पाता है तो उसे लिखित अनुमति लेनी होगी। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक की तैयारी का जायजा लेने आए प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने सभी सांसदों और विधायकों की शत प्रतिशत उपस्थिति की बात फिर से दोहराई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूपी में विजय हासिल करनी है, तो सभी जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों का बैठक में होना जरूरी है। अनुशासन और नियम सभी के लिए बराबर है। बैठक में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों से सूचना का आदान प्रदान करने वाली टीम के सदस्य क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए सभी सांसदों, विधायकों को मैसेज भेजा जा चुका है।