फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Modi can lay the foundation of Ramaipur Mega Leather Cluster in March, 175 tanneries will be established

UP: मार्च में मोदी रख सकते रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर की नींव, 175 टेनरियों की होगी स्थापना, पढ़ें पूरा अपडेट

Thu, 22 Feb 2024 10:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 22 Feb 2024 10:27 AM IST
सार

Kanpur News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्च में रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर की नींव रख सकते हैं। इसके लिए 42.08 हेक्टेयर भूमि हस्तांतरित की गई है, जहां करीब 175 टेनरियों की स्थापना होगी।

विज्ञापन
Modi can lay the foundation of Ramaipur Mega Leather Cluster in March, 175 tanneries will be established
पीएम मोदी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कानपुर में चमड़ा उद्योग के लिए संजीवनी साबित होने वाले रमईपुर मेगा लेदर क्लस्टर की नींव मार्च के पहले सप्ताह में पड़ सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी आधारशिला रख सकते हैं। इस दिशा में तैयारी की जा रही है। यहां पर 175 टेनरियों की स्थापना की जाएगी। एक स्थान पर चमड़ा उद्योग आने से हर साल गंगा को लेकर होने वाली अघोषित बंदी खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

यहां सालाना 13 हजार करोड़ रुपये के उत्पादन का लक्ष्य है। निर्यात भी दो गुना होगा। इसके अलावा यहीं पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनेगा। चार साल पहले केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी। 98 हेक्टेयर (243 एकड़) में बनने वाले क्लस्टर में यूपीसीडा ने सदर तहसील के ग्राम कुरौना बहादुरनगर और मगरसा में 42.08 हेक्टेयर भूमि अधिगृहीत करके मेगा लेदर क्लस्टर को हस्तांतरित कर दी गई थी।

विज्ञापन

बीच में राजस्व विभाग की 35.23 हेक्टेयर भूमि आ आई थी। अब इस भूमि की अदला-बदली की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एक रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। गुरुवार तक यह प्रक्रिया पूरी होने की संभावना जताई गई है। बताया गया कि यहां पर करीब छह हजार करोड़ का निवेश आएगा। इसके अलावा प्रत्यक्ष तौर पर 50 हजार लोगों को और अप्रत्यक्ष तौर पर डेढ़ लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

20 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा
क्लस्टर में जूते, सैडलरी के अलावा अन्य चमड़ा उत्पादों की फ्लैटेड इकाइयों समेत 175 टेनरियों की स्थापना की जाएगी। मेगा लेदर क्लस्टर के बनने से टेनरियों की बंदी जैसी समस्या का समाधान हो जाएगा। चर्म निर्यात परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरके जालान ने बताया कि 243 एकड़ वाले प्रोजेक्ट में 55 एकड़ में टेनरी स्थापित की जाएंगी। 30 फीसदी ग्रीन बेल्ट होगी। यहां पर 20 एमएलडी क्षमता वाला ट्रीटमेंट प्लांट लगेगा।

विज्ञापन

जमीन की अदला-बदली संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में
इसके अलावा प्रदर्शनी स्थल, कॉमन फैसिलिटी सेंटर जैसी सुविधाएं यहां पर मिलेंगी। यहां पर सालाना 13 हजार करोड़ का कारोबार हो सकेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिसूचना लागू होने से पहले इसकी नींव पड़ सकती है। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम लेने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जमीन की अदला-बदली संबंधी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इससे शहर के चमड़ा उद्योग को खासा लाभ होगा। चमड़ा कारोबारियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed