{"_id":"7eac1e4d1b80d978cac693901ec9fde6","slug":"mnglamuki-continue-helpline-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मंगलामुखी सताएं तो फोन मिलाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मंगलामुखी सताएं तो फोन मिलाएं’
अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 07 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समिति ने पब्लिक के लिए हेल्पलाइन नंबर 09452960001 चालू कर दिया है। अगर कोई मंगलामुखी वसूली करने आए या मांगलिक कार्य में अनाप-शनाप नेग मांगे तो तो लोग इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। तुरंत एक टीम मौके पर पहुंचेगी और न्याय करेगी। समिति की प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोगों की हैसियत के अनुसार ही नेग लिया जाएगा और किसी को भी नेग के लिए परेशान नहीं किया जाएगा।
अखिल भारतीय मंगलामुखी जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष रीना कपूर ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में कुछ आपराधिक मानसिकता के लोग मंगलामुखियों के भेष में पब्लिक को परेशान कर रहे हैं। यह लोग शादी-विवाह और बच्चों के जन्म पर गेस्ट हाउस और घरों में पहुंचकर वसूली करते हैं। बाद में असली मंगलामुखी जब अपने जजमान के घर जाते हैं तो बहरूपियों की पोल खुलती है। ऐसे बहरूपियों को रोकने के लिए समिति ने सभी मंगलामुखियों को आईकार्ड देने का फैसला लिया है। इसलिए अब पब्लिक आईकार्ड देखकर ही मंगलामुखी को बधाई पर नेग दे। अगर कोई खुद को मंगलामुखी बताते हुए उत्पीड़न करता है तो इसकी सूचना हेल्प लाइन नंबर 09452960001 और पुलिस के 100 नंबर पर दें। मंगलामुखी पब्लिक का पूरा सहयोग करेंगी।