फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan Solanki Case: Irfan raging on ACP

Kanpur: कंधे पर हाथ रखने से एसीपी पर भड़के इरफान, बोले- एसीपी साहब, ये क्या तरीका है? ऐसा करना किसने सिखाया

Wed, 04 Jan 2023 10:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 10:11 PM IST
सार

विधायक पर आगजनी, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट के तहत दो महीने में आठ केस दर्ज किए गए हैं। 13 दिन पहले उनको कानपुर से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था। बुधवार को उनकी पेशी थी। कड़ी सुरक्षा में विधायक को कोर्ट लाया गया।

विज्ञापन
MLA Irfan Solanki Case: Irfan raging on ACP
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी पेशी पर आए तो एक बार भड़क गए। दरअसल वापस जाने के लिए जब एसीपी ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो हाथ छिटक दिया। बोले, ये क्या तरीका है? इसके बाद विधायक गाड़ी में बैठे और महराजगंज जेल के लिए रवाना हो गए। विधायक पर आगजनी, रंगदारी व गैंगस्टर एक्ट के तहत दो महीने में आठ केस दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

13 दिन पहले उनको कानपुर से महराजगंज जेल शिफ्ट किया गया था। बुधवार को उनकी पेशी थी। कड़ी सुरक्षा में विधायक को कोर्ट लाया गया। पेशी के बाद जब कोर्ट से बाहर निकले तो तमाम समर्थक इकट्ठा थे। वह नारेबाजी करने लगे। विधायक ने भी विक्ट्री साइन बनाया। इसी दौरान एसीपी चकेरी अमरनाथ यादव ने गाड़ी में बैठाने के लिए विधायक के कंधे पर हाथ रख दिया। इस पर विधायक ने नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह का व्यवहार करना किसने सिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में किया जा रहा प्रताड़ित 
विधायक ने पुलिस पर टिप्पणी भी की। पत्रकारों से कहा कि कागज भी इनका, कलम भी इनकी, लेकिन अदालत सबकी है। मैं तब भी बेगुनाह था और आज भी हूं। उन्हें अदालत पर भरोसा है। एक दिन न्याय जरूर मिलेगा। आरोप लगाया कि जेल में उनको प्रताड़ित किया जा रहा है। बेहद बुरा बर्ताव उनके साथ हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed