फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Irfan entangled with traffic police: Controversy over taking photographs in SP leader Abu Azmi profession

ट्रैफिक पुलिस से उलझे विधायक इरफान: सपा नेता अबू आजमी के जुलूस में फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद

Sat, 18 Sep 2021 12:06 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Sep 2021 12:06 AM IST
सार

विधायक इरफान अपने समर्थकों के साथ वाहन जुलूस लेकर जाजमऊ की ओर जा रहे थे। जाजमऊ पुल के पास यातायात पुलिस की हाईवे प्रवर्तन टीम ने बिना हेलमेट, गलत दिशा से सफर करने वाले वाहन सवारों के चालान करने के लिए मोबाइल से फोटो खींचनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
MLA Irfan entangled with traffic police: Controversy over taking photographs in SP leader Abu Azmi profession
ट्रैफिक पुलिस से उलझे विधायक इरफान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शुक्रवार को जुलूस में शामिल वाहनों की फोटो खींचे जाने से गुस्साए विधायक  इरफान सोलंकी की ट्रैफिक पुलिस से झड़प हो गई। उन्होंने सिपाही को वर्दी उतरवाने की धमकी तक दे दी। घटना का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन


गुरुवार को सपा नेता अबू आजमी के स्वागत के लिए विधायक इरफान अपने समर्थकों के साथ वाहन जुलूस लेकर जाजमऊ की ओर जा रहे थे। जाजमऊ पुल के पास यातायात पुलिस की हाईवे प्रवर्तन टीम ने बिना हेलमेट, गलत दिशा से सफर करने वाले वाहन सवारों के चालान करने के लिए मोबाइल से फोटो खींचनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


यह देख विधायक ने अपना काफिला रोक लिया। इसके बाद ट्रैफिक सिपाही से मोबाइल दिखाने को कहा। सिपाही के इनकार करने पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर टीआई भी मौके पर पहुंच गए। विधायक ने यातायात पुलिस से कहा जब उन्हें पता है कि विधायक का काफिला गुजर रहा है तो चालान क्यों किया। सिपाही के जवाब देने पर उसकी वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर से फोन पर की शिकायत
वीडियो में विधायक पुलिस कमिश्नर असीम अरुण को फोन कर उन्हें भी पूरी घटना से अवगत कराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टीआई और सिपाही के नाम बताते हुए उन पर अभद्रता का आरोप लगाया। इस पर पुलिस कमिश्नर ने दोनों की फोटो मंगवाई। विधायक ने अपने मोबाइल से दोनों की फोटो खींच कर अधिकारी को भेज दी।

सचेंडी सड़क हादसे के बाद हमने हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान करने वाली टीम का गठन किया था। शुक्रवार को कुछ वाहन सवार गलत दिशा से हाईवे पर सफर कर रहे थे, जिनकी सिपाही ने फोटो खींची थी। विधायक की इसी बात को लेकर बहस हुई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
बीबीजीटीएस मूर्ति, डीसीपी ट्रैफिक

सपा विधायक का वीडियो वायरल हुआ है। किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है। वायरल वीडियो के आधार पर एसीपी कैंट को मामले की जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

शहर में भाजपा के नेता जब काफिला लेकर निकलते हैं, तो उनका चालान नहीं किया जाता है। हमारे काफिले में शामिल युवकों की फोटो खींच कर चालान उनके घर भेज दिया जाता है। मैंने जब विरोध किया तो ट्रैफिक  पुलिस कर्मियों ने मुझसे अभद्रता की। इसकी शिकायत मैंने पुलिस कमिश्नर से की है।
इरफान सोलंकी, सपा विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed