फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA inaugurated the company, complaints of fraud started coming

Kanpur News: विधायक ने कंपनी का उद्घाटन किया, आने लगी ठगी की शिकायतें

Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated the company, complaints of fraud started coming
कानपुर। रावतपुर क्षेत्र में युवाओं को अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। अब तक 50 से अधिक लोगों के ठगे जाने की आशंका है। रावतपुर थाने में 15 पीड़ितों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह ठगी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नाम से मिलती जुलती कंपनी के स्टाफ ने की है, जिसका उद्घाटन एक विधायक ने किया था। रावतपुर निवासी दानिश और अफजल ने बताया कि 20 जुलाई को एक विधायक ने कंपनी के कार्यालय का उद्घाटन किया था। यहां ऑनलाइन राशि जमा करने पर हर दिन एक निश्चित रकम मिलने की बात कही गई। युवाओं ने 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक लगा दिए। कुछ दिन तक उनको रुपये मिले फिर बंद हो गए। उन्होंने कंपनी के रीजनल मैनेजर से शिकायत की गई तो सही जवाब नहीं दिया। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। कंपनी के पदाधिकारियों से मंगलवार को पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed