फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Anil Singh was upset over the officers not standing from the chair

विधायक अनिल सिंह: अधिकारियों के कुर्सी से न खड़े होने पर हुए खफा, बोले- जब एमएलए आए, तो अधिकारी खड़े हो जाएं

Sat, 12 Nov 2022 03:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 12 Nov 2022 03:51 PM IST
सार

जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह के पहुंचने पर भी अधिकांश अधिकारी बैठे रहे। इस पर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने इस पर अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। 

विज्ञापन
MLA Anil Singh was upset over the officers not standing from the chair
विधायक अनिल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह कुछ विभागों के अधिकारियों के बैठे रहने पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाईं। अगली बार ऐसा करने पर अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही। 

विज्ञापन

साथ ही कहा कि अधिकारियों की कुर्सी विधायकों की कुर्सी से ऊंची नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब पुरवा विधायक अनिल सिंह आया करें, तो सभी अधिकारी खड़े हो जाया करें। सौ बार काहि चुके हैं, अब आगे से होगा तो लिखापढ़ी करि देब।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक के इस रुतबे को देख कुछ अधिकारी तो खड़े भी हो गए। वहीं, कुछ लोग बैठे भी रहे। जिला पंचायत की बैठक में पुरवा विधायक अनिल सिंह ने कहा कि अधिकारियों को प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। अनिल सिंह ने अपनी कुर्सी नीची होने पर भी आपत्ति जताई। साथ ही कहा कि सुधार कर लें, वरना उच्चाधिकारियों का पत्र लिखेंगे।

एक सदस्य के प्रतिनिधि की ओर से अधिकारियों से अपमान जनक व्यवहार से अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है। अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। हुआ यह कि जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली कनेक्शन काटने को लेकर सवाल किया।

उन्होंने कहा कि सीट से खड़े होकर जवाब दो। जब अधिकारी ने खड़े होकर बिजली काटने की वजह बताई तो कहा कि तुमसे नहीं तुम्हारे विभाग के बड़े अधिकारी से बात करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से कहा कि अगर सड़क ठीक से नहीं बनी, तो गांव के दस लोगों को बुलाकर ठीक कर देंगे।

उनके बर्ताव को लेकर अधिकारियों में काफी नाराजगी है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अगर यह तथ्य सामने आया कि अनाधिकृत रूप से बैठक में भाग लेकर अधिकारियों से अभद्रता की है, तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed