फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA angry over patients' mobile numbers not being recorded in the register

Kanpur News: पंजिका में मरीजों के मोबाइल नंबर न दर्ज होने पर विधायिका नाराज

Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
MLA angry over patients' mobile numbers not being recorded in the register
झींझक। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को विधायक पूनम संखवार ने झींझक का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में पौधरोपण कर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण पंजिका में मरीजों के मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर विधायक ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रत्येक पंजीकृत मरीज के नाम के सामने मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा सरकार अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध करा रही है। यदि किसी चिकित्सक ने मरीज को बाहर से दवा लिखी तो इसे ठीक नहीं माना जाएगा। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध दवाइयों की व्यवस्था और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शौचालयों में गंदगी मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद विधायक ने मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। यहां लिफ्ट खराब मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को तत्काल संबंधित विभाग को पत्र भेजकर लिफ्ट ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने भर्ती प्रसूताओं से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का हाल जाना। इसके बाद विधायक झींझक ब्लॉक के गौरी गांव पहुंची। यहां उन्होंने नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और तीन शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान वन विभाग के रेंजर विकास सक्सेना, दरोगा शिवम पांडेय, रवि शंकर, आशीष कनौजिया, वन रक्षक रोहित, साधना, शबनम व आंगनबाड़ी से सुपरवाइजर दीपा, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed