फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   MLA Abbas Ansari, DIG jail searched CCTV footage and registers

MLA Abbas Ansari: डीआईजी ने खंगाले सीसीटीवी और रजिस्टर, निलंबित अधीक्षक और जेलर के बयान दर्ज

Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 13 Feb 2023 12:04 AM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी से पत्नी निखत बानो को नियमों के विरुद्ध मुलाकात करने में जेल भेजा गया है। मामले में डीआईजी जेल ने सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर खंगाले है। साथ ही, निलंबित जेल अधीक्षक और जेलर के बयान दर्ज हुए हैं। 

विज्ञापन
MLA Abbas Ansari, DIG jail searched CCTV footage and registers
इसी घर में किराये में रहते थे विधायक और निखत बानो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिला जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की बहू निखत बानो को नियमों के उल्लंघन करने में पकड़े जाने और इस मामले में जेल अधीक्षक समेत 8 कर्मियों के निलंबित होने के बाद रविवार को जांच का काम जारी रहा। डीआईजी जेल ने परिसर में मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के बयान लिए।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाला और रजिस्टर की जांच की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को विधायक की पत्नी सुबह साढ़े दस बजे के बाद पति से मिलने पहुंची थी। रविवार की सुबह से जेल परिसर के बाहर व अंदर कार्यरत कर्मचारियों के हाव भाव बदले रहे।
विज्ञापन

सभी आपस में भी बातचीत करने में झिझकते रहे। सुबह नौ बजे ही जांच अधिकारी डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय पहुंचे। उन्होंने विधायक अब्बास अंसारी के बैरक और फिर महिला बैरक में बंद उनकी पत्नी निखत बानो के आस पास की सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक फरवरी से 10 फरवरी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सभी रजिस्टर का रिकार्ड जांचा जा रहा है। इसमें अब्बास अंसारी से मिलने आने वालों की सूची बन रही है। उनके मोबाइल नंबर से उनका रिश्ता भी जानने का काम होगा। सीसीटीवी फुटेज से उसके कई बार आने का वीडियो देखा जा रहा है।

निलंबित जेल अधीक्षक व अन्य के लिए बयान
जेल डीआईजी ने जांच के दौरान निलंबित किए गए जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर व जेलर संतोष कुमार के भी कमरे में बयान लिए हैं। उनके सामने ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जहां भी जो संदेह हुआ उनसे पूछताछ की गई। डीआईजी जेल का कहना है कि अभी जांच जारी है। इसकी जानकारी शासन को दी गई है।

 नहीं हो सकी शिफ्टिंग
18 नंवबर 2022 को नैनी जेल से चित्रकूट जेल भेजे गए मनी लॉड्रिंग मामले में फंसे विधायक अब्बास अंसारी की अब चित्रकूट जेल से भी जल्द बदली होगी। जांच में आए डीआईजी जेल ने उनकी जेल बदली की सिफारिश भी की है। इस पर काम चल रहा है। संभावना थी कि रविवार को उन्हें इस जेल से कहीं अन्य जगह भेजा जाएगा, लेकिन अभी यह नहीं हुआ है।

किरायेदार पर कसा शिकंजा
जेल में बंद विधायक की मां व उसका करीब एक साल का बेटा अभी चित्रकूट में लिए गए किराए के कमरे में ही हैं। उन्होंने किसी से भी मिलने से इंकार किया है। उधर शहर के हाइवे किनारे स्थित जिस मकान में विधायक की पत्नी निखत बानो व अन्य लोग रहते थे उसकी पहचान के बाद पुलिस प्रशासन ने पूछताछ के लिए शिकंजा कसा है।

मकान मालिक ने बताया कि उसने एक स्थानीय एक दल के नेता के माध्ययम से आठ हजार रुपये महीने में घर किराये पर दिया था। उसे बताया गया था कि यह लोग बाहरी ठेकेदार हैं। साइड में कभी कभार आने के लिए घर किराये पर लिया है। उसने किसी का आधार कार्ड नहीं लिया था। इसकी पुलिस को भी जानकारी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed