फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   MLA Abbas and his wife were to meet till Valentine Day

विधायक और पत्नी पर खुलासा: वैलेंटाइन डे तक चलना था मुलाकातों का दौर, 14 फरवरी को भी आना था, लेकिन उससे पहले...

Sun, 12 Feb 2023 09:05 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट
अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Feb 2023 09:05 AM IST
सार

जेल में पकड़ी गईं विधायक की पत्नी निखत बानो व गेट पर पकड़े गए वाहन चालक नियाज के साथ आए कुछ अन्य लोगों की मानें तो यह क्रम 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलना था। शुक्रवार 10 फरवरी को मिलने के बाद अब उनकी मुलाकात वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को होनी थी। 

विज्ञापन
MLA Abbas and his wife were to meet till Valentine Day
MLA Abbas - फोटो : अमर उजाला/फेसबुक

विस्तार

चित्रकूट जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कहा जाता है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन जिस तरह रजिस्टर में बिना दर्ज किए विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी जेल के अंदर आती-जाती रहती थी, उसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। कहा जा रहा कि जेल में बनाए गए नियम सिर्फ गरीबों के लिए हैं। राजनीतिक पहुंच वालों के लिए नियम मायने नहीं रखते।
विज्ञापन


 जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। साथ ही ऊंचे स्थान पर टावर बने हैं। वहां से आने-जाने वालों पर निगरानी रखी जाती है। प्रमुख गेट के बाहर कैदियों से मिलने के लिए इंट्री होती है। समय-समय पर डीएम, एसपी और अन्य अधिकारी जेल का निरीक्षण करते हैं। इसके बाद भी जेल के अंदर आराम से अब्बास अंसारी की पत्नी मिलने के लिए आती-जाती रही।
विज्ञापन


हर बार चर्चा में रहा वार्डन जगमोहन
जिला जेल में तैनात सिपाही जगमोहन हर बार चर्चा में रहता है। जब भी कोई बड़ी चूक या घटना होती है, उसका नाम जरूर आता है। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या से लेकर चित्रकूट की जेल में मुख्तार अंसारी के तीन शूटरों की मौत में भी वह चर्चा में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब विधायक अब्बास की पत्नी को उससे मिलवाने और सुविधाएं उपलब्ध कराने में जो निलंबित हुए हैं, उनमें इसका नाम भी शामिल है। जिला जेल रगौली में निखत बानो को डिप्टी जेलर के कार्यालय में विधायक अब्बास अंसारी से मिलवाने से लेकर विधायक को बैरक तक पहुंचाने और लाने की जिम्मेदारी वार्डर जगमोहन के इशारे पर ही होती थी। 
 

जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों से इसकी पुष्टि हो सकती है। जेल के कुछ बंदी बताते हैं कि वार्डन जगमोहन जेल में आने वाले अधिकारियों को अपनी बातों और पहुंच से प्रभावित करता है। 

इसके बाद वह अपने ढंग से माननीय व विधायकों के अलावा चर्चित लोगों को उनके रिश्तेदारों से मिलवाने और सुविधाएं पहुंचाने का काम करता है। कई बार यह निलंबित भी हो चुका है। इस घटना में उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है और जेल प्रशासन ने उसे निलंबित भी किया है।

कब्जे में लिए सीसीटीवी के फुटेज
डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय ने बताया कि जेल परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है। एक सप्ताह का रिकार्ड देखा जाएगा। इससे काफी जानकारी मिल सकेगी।

वैलेंटाइन डे तक यह क्रम जारी रखना था
जेल में पकड़ी गईं विधायक की पत्नी निखत बानो व गेट पर पकड़े गए वाहन चालक नियाज के साथ आए कुछ अन्य लोगों की मानें तो यह क्रम 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलना था। शुक्रवार 10 फरवरी को मिलने के बाद अब उनकी मुलाकात वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को होनी थी। इसके लिए जेल के अधिकारियों से लेकर सिपाहियों को जानकारी थी। इसके बाद 14 की ही रात उनकी पत्नी को घर लौटना था। उन्हें पता नहीं था कि घर लौटने के पहले वह सब जेल पहुंच जाएंगे।
 

यूं रहा घटनाक्रम
शुक्रवार 11 फरवरी
दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर जेल परिसर पहुंचीं निखत बानो।
12 बजकर 20 मिनट पर सुरक्षा घेरे से जेल गेट के अंदर, डिप्टी जेलर के कमरे में पहुंंची।
12 बजकर 28 मिनट पर बैरक से एक सिपाही के साथ विधायक अब्बास भी कमरे में आया।
1 बजे- डीएम एसपी प्राइवेट वाहन से जेल परिसर पहुंचे।
1 बजकर 15 मिनट में विधायक की बैरक में पहुंचे।
1 बजकर 20 मिनट पर मिलाई केंद्र वाले कमरे में पहुंंचे।
1 बजकर 25 मिनट पर मुख्य गेट के पास डिप्टी जेलर के कमरे पहुंचे तो सारा मामला सामने आ गया।
1 बजकर 30 मिनट पर महिला सिपाही अंदर पहुंची और विधायक की पत्नी को पकड़ा
1 बजकर 35 मिनट पर डीएम एसपी ने सारे अधिकारियों को बुलाकर पूछताछ की रजिस्टर देखे।
2 बजकर 5 मिनट पर डीएम एसपी पूरी कार्रवाई के बाद जेल से लौट आए।
4 बजे सिपाही विधायक की पत्नी व उसके चालक को अपने कब्जे में लेकर जेल परिसर के ही दूसरे सुरक्षित स्थान पहुंचे।
8 बजे दोनों को कड़ी सुरक्षा में महिला थाने लाया गया।
11 बजे तक डीएम एसपी से लेकर कानून के जानकारों के साथ इनके अपराध की सूची व एफआईआर दर्ज कराई गई।
शनिवार सुबह
11 बजकर 30 मिनट पर डीएम और एसपी ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी सार्वजनिक की।
1 बजकर 40 मिनट पर पुलिस ने निखत बानो व चालक नियाज का मेडिकल परीक्षण कराया।
3 बजकर 10 मिनट पर अदालत लेकर पहुंची।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed