फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing youth's body found in a well in Auraiya, relatives refuse post-mortem

Auraiya: लापता युवक का कुएं में मिला शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया मना, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 28 Sep 2022 05:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Sep 2022 05:21 PM IST
सार

अयाना थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर से युवक लापता था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। बुधवार को उसका शव कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Missing youth's body found in a well in Auraiya, relatives refuse post-mortem
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के रोशंगपुर में शनिवार से लापता युवक का शव बुधवार दोपहर गांव के बाहर कुएं में पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल छानबीन शुरू की है। मिली जानकारी के अनुसार, रोशंगपुर निवासी रामबाबू चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि बेटा शिवशंकर उर्फ नीलू (32) मानसिक तौर पर बीमार रहता था। उसका इलाज भी सैफई मेडिकल कॉलेज से चल रहा है।

विज्ञापन

शनिवार को सुबह ताऊ के नौबार कार्यक्रम में शामिल होने की बात कह निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं पहुंचा, काफी खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। बुधवार दोपहर गांव निवासी रंगीना राजपूत व ईशान मोहम्मद खेतों पर गई थी। इन्हें रामचंद्र पालीवाल के खेत में बने कुएं से बदबू आती मिली। कुएं में जाकर देखने पर उन्हें नीलू का शव दिखा।

विज्ञापन

जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव के पिंटू दोहरे की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। मां मिथलेश, बहन रुचि व पूनम का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भागीरथ सिंह ने बताया कि परिजनों के पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही है। किसी ने तहरीर नहीं दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed