फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Missing girl's body found for three days, report against two youths

तीन दिन से लापता युवती का शव मिला, दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 27 Sep 2020 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Missing girl's body found for three days, report against two youths
राधा की फाइल फोटो - फोटो : DEHAT
बिल्हौर। ककवन थाना क्षेत्र के नदीहा धामू गांव में तीन दिन से लापता एक युवती का शव आबादी स दूर धान के खेतों के बीच पेड़ के नीचे पड़ा मिलने पर सनसनी फैली गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के दो युवकों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककवन एसओ अमित मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के नदीहा धामू गांव निवासी किसान रामदयाल की पुत्री राधा उर्फ कल्लो (19) तीन दिन से लापता थी। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि राधा की तलाश के लिए वह लगातार नाते-रिश्तेदारी और आसपास गांवों के ग्रामीणों के संपर्क में थे। शनिवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने एक शव गांव के बाहर धान के खेतों के मध्य पेड़ों की झाड़ियों के बीच पड़ा देखकर उन्हें व नदीहा पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त नदीहा धामू निवासी राधा के रूप में की। इसके बाद फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता रामदयाल ने गांव के ही छोटू पुत्र मदन बेरिया और शोभित पुत्र अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी थी जिसके आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। उधर घटना के बाद गांव में मृतका और आरोपियों को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

युवती के शरीर पर नहीं हैं चोट के निशान
ककवन (बिल्हौर)। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खेतों के बीच झाड़ियों में पड़े मिले राधा के शव का प्रथमदृष्ट्या देखने पर चोटों के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। शव 24 से 48 घंटा पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के समीप कई अन्य लोगों के चहल-कदमी के निशान भी पुलिस को मिले है जबकि मृतका की चप्पलें शव के समीप ही पड़ी पाई गईं। राधा की मौत कैसे हुई इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन तक परिजनों ने क्यों नहीं दी पुलिस को सूचना
बिल्हौर। नदीहा धामू गांव में तीन दिन से लापता युवती का शव गांव के समीप ही धान खेेतों के बीच पेड़ों के पास झाड़ियों में मिलने के बाद इलाके में कई प्रकार की चर्चाएं हैं। सूत्रों की मानें तो जब युवती तीन दिन से लापता थी तो परिजनों ने नदीहा पुलिस चौकी और ककवन थाने में सूचना क्यों नहीं दी गई। ग्रामीणों की मानें तो युवती इससे पहले भी कई-कई दिन घर से गायब रह चुकी है जिससे परिवार के लोग उसे खफा थे। गांववालों में ऑनर किलिंग का लेकर भी चर्चाएं रहीं।

पिता व ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।

पिता व ग्रामीणों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : DEHAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed