{"_id":"6a46681759cf9f99310c0f28","slug":"misdeeds-allegations-against-soldier-brother-in-law-at-gunpoint-fir-registered-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते शर्मसार: फौजी जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से की हैवानियत, सहमी पीड़िता ने पुलिस को बताई घिनौनी करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते शर्मसार: फौजी जेठ ने तमंचे के बल पर महिला से की हैवानियत, सहमी पीड़िता ने पुलिस को बताई घिनौनी करतूत
Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:22 AM IST
सार
यूपी के औरैया जिले में एक महिला ने फौजी जेठ पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने सगे पारिवारिक जेठ पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी भारतीय सेना में जवान है और वर्तमान में पंजाब के बठिंडा में तैनात बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला के अनुसार तीन जून की देर रात की है।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ सत्येंद्र यादव उर्फ फौजी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर उसे डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से ही पीड़िता सहमी हुई थी, जिसने अब हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Trending Videos
थाना प्रभारी सुरेश चन्द्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सत्येंद्र यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सैन्य अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित किया जाएगा। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
