{"_id":"5d8cf5668ebc3e93b31a683a","slug":"misdeed-with-minor-girl-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया, पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने के साथ लगे ये गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नाबालिग छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म किया, पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने के साथ लगे ये गंभीर आरोप
Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 26 Sep 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
औरैया में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग छात्रा को 23 सितंबर को स्कूल से लौटते समय कुछ लोग अगवा कर नोएडा ले गए। आरोप है कि वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। अगले दिन वही लोग रात के समय उसे अजीतमल में छोड़ गए। इसके बाद उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जानकारी लगते ही गुरुवार को देर शाम परिजनों संग ग्रामीण कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो उनकी रिपोर्ट दर्ज न कर उनको थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों और महिलाओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है। जिस पर कोतवाली में देर रात हंगामा चलता रहा।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 23 सितंबर को सुबह 7 बजे एक इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी कई जगह खोजबीन की गई। अगले दिन 24 सितंबर को अजीतमल कोतवाली से फोन आया तो वह कोतवाली पहुंचा। कोतवाली में उसकी पुत्री बदहवास हालत में मिली।
जब वह सामान्य अवस्था में आई तो उसने कुछ युवकों पर आरोप लगाते हुए बताया कि वह युवक बहलाकर-फुसलाकर नोएडा ले गए। वहां एक कमरे में रख कर उसके साथ दुष्कर्म किया, धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे।
गुरुवार की देर रात पीड़िता के पिता ग्रामीणों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने अजीतमल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज ने कर उनको भगा दिया। ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राकेश पांडेय ने बताया कि मारपीट के आरोप गलत है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।