फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misdeed with Jajmau girl in Gorakhpur, the accused has gone to jail several times

UP: विश्वास दिखाकर लेकर ले गया था जंगल, फिर पीटकर किया था किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी कई बार जा चुका है जेल

Sat, 20 Jan 2024 03:11 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 20 Jan 2024 03:11 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ से घर से नाराज होकर गई किशोरी के साथ गोरखपुर में दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर पहले ही कई बार जेल जा चुका है।

विज्ञापन
Misdeed with Jajmau girl in Gorakhpur, the accused has gone to jail several times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से गोरखपुर पहुंची 17 वर्षीय किशोरी से जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म हुआ था। इस दौरान आरोपी ने किशोरी को पीटा भी था। फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे नगदी, मोबाइल और कपड़े भी लूट लिए थे। मामले में पुलिस कमिश्नर के आदेश पर जाजमऊ पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

घटना का खुलासा करते हुए शुक्रवार को डीसीपी पूर्वी तेज स्वरूप ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी चौथी गुप्ता (40) है। जो देवरिया के गांव जंगल माही गंज थाना रुद्रपुर का निवासी है। उसे सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से किशोरी से लुटा मोबाइल, कपड़े और एक हजार रुपये की नगदी बरामद हुई है।

विज्ञापन

आरोपी गोरखपुर में दैनिक रेलवे कर्मचारी है। आरोपी पर कई मुकदमें दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। बताया कि पीड़िता किशोरी 11 जनवरी को अपने दोस्त से मिलने के लिए गोरखपुर के लिए अपने घर से निकली। दूसरे दिन 12 जनवरी को वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन के गेट दो पर किसी अन्य ट्रेन का इंतजार कर रही थी।

कुसम्ही जंगल में मारपीट कर दुष्कर्म किया
इस दौरान आरोपी गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर दैनिक कर्मचारी चौथी गुप्ता आया। फिर विश्वास दिलाया कि वह उसे सही सलामत उसके घर पहुंचा देगा। फिर बातों में फंसाकर उसे अपने साथ स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर कुसम्ही जंगल में ले गया। यहां पर  पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये की घोषणा
फिर पीड़िता के पास से बैग, जैकेट,  मोबाइल फोन व कुछ पैसे छीनकर उसे जंगल में छोड़ कर मौके से भाग गया था। डीसीपी पूर्वी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को 20 हजार रुपये की घोषणा की है। बता दें पुलिस पीड़िता का मेडिकल करा मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed