लड़का आबरू लूटता रहा वो मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही, पड़ोसी की इस करतूत से पूरा गांव हैरान
misdeed with girl in unnao girl
विस्तार
पुरवा तीन दिन पहले घर के पास हैंडपंप से पानी भरने गई युवती को गांव के ही युवक ने अगवा कर लिया। दो दिन तक अपनी घर में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान कई बार दुष्कर्म किया। शनिवार को किसी तरह घर पहुंची युवती ने घरवालों को आपबीती बताई। सोमवार को पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
युवती का आरोप है कि युवक ने उसे अपने घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया। 19 की रात वह किसी तरह आरोपी के घर से भाग निकलने में सफल हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शैलेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुरवा कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल व जांच की जा रही है। बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।