फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl in kanpur, report filed

कानपुर: युवती का अपहरण कर बंधक बना किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Mar 2022 12:09 AM IST
सार

कानपुर में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन
misdeed with girl in kanpur, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के चकेरी क्षेत्र में एक युवती को अगवा कर बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के पिता द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने पर आरोपी उसे घर छोड़ गया। आरोपी पीड़िता का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी निवासी युवती की तहरीर के अनुसार गोपाल नगर निवासी नीरज शर्मा पिछले छह साल से उसे परेशान कर रहा है। कुछ माह पहले आरोपी ने उसका अपहरण कर उन्नाव ले गया।
विज्ञापन


जहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उधर पीड़िता के पिता द्वारा बेटी के गायब हो जाने पर चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। जब आरोपी को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी हुई तो वह पीड़िता को उसके घर के पास छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। इसके अलावा 27 फरवरी को आरोपी नीरज ने घर आकर मारपीट भी की। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत की। चकेरी इंस्पेक्ट मधुर मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed