{"_id":"5d1112be8ebc3e73db1cdf9b","slug":"misdeed-with-girl-in-farrukhabad-past-11-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11 माह तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, हाथरस कांड से जुड़ी है किशोरी के अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 माह तक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, हाथरस कांड से जुड़ी है किशोरी के अपहरण की कहानी
Mon, 24 Jun 2019 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का कुछ लोग अपहरण कर ले गए। 11 माह तक नशे के इंजेक्शन लगा कर दुष्कर्म भी करते रहे। किशोरी के बच्चा होने के बाद उसे दूसरे को बेच दिया। वह किसी तरह वहां से भाग आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यह आरोप सोमवार को किशोरी ने पिता के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर लगाए।
थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कमालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी(16) जरदोजी का काम करती हैं। आरोप है कि उसके गांव की एक युवती 9 मई 2018 को उसे घर बुलाने पहुंची। उसने कहा कि जरदोजी ठेकेदार गांव में ही काम के रुपये दे रहे हैं। इस पर किशोरी उसके साथ चल दी। रास्ते में उसे बेहोश कर दिया। जब वह होश में आई तो वह हाथरस कांड (2018 में हुई लड़कियों के खरीद फरोख्त) के मुख्य आरोपी राहुल के यहां थी।

उसने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ मिलकर मथुरा में किसी अज्ञात स्थान पर उसके साथ 11 माह तक नशे के इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान अगस्त में आरोपी राहुल को हापुड़ की दो किशोरियों की खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस ने पकड़ लिया। इससे पहले ही उसके भाई उसे एटा जनपद के किसी गांव में ले गए। वहां वे उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।
वहीं उसे 22 फरवरी को एक बेटा भी हुआ। इसके बाद उनके साथ की ही एक महिला ने उसे पांच लाख रुपये में किसी को बेच दिया। 23 मार्च को वह उसे दिल्ली ले जा रहा था।तभी वह एटा बस स्टैंड से किसी तरह भाग आई। 24 मार्च को घर पहुंच कर उसने थाने में मामले की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नही की। आरोप है कि थाने से लेकर एसपी तक मामले की शिकायत कर चुकी है।

इसके बावजूद अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। सोमवार को उसने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने किशोरी को एसपी कार्यालय भेज दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने गांव की युवती लक्ष्मी, एटा थाना अलीगंज के गांव डिवइया अख्यारपुर निवासी राहुल, उसके भाई रोहित व नन्हें और प्रेमलता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस लक्ष्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
किशोरी ने बताया कि मुख्य हाथरस कांड के आरोपी का उसके गांव की युवती के घर पहले से ही आना जाना था। इसी के चलते वह उसे पहचान गई थी। आरोप है कि उसके गांव युवती उन लड़कियों के खरीद फरोख्त गैंग की सदस्य है। किशोरी का अपहरण हो जाने के बाद उसके पिता कई दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे। लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की थी।