फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Misdeed with class four student in Banda, police made video recording of the incident, filed report

Banda: कक्षा चार के छात्र के साथ कुकर्म, पुलिस ने घटनास्थल की करवाई वीडियो रिकॉर्डिंग, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Nov 2023 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Nov 2023 02:55 PM IST
सार

Banda News: थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी दूलीचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दूलीचंद्र दो वर्ष पूर्व भी एक महिला से छेड़छाड़ मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
Misdeed with class four student in Banda, police made video recording of the incident, filed report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में कक्षा चार के छात्र (9) के साथ कुकर्म की घटना सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई है। पिता की तहरीर पर कुकर्म समेत पास्को एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम पांच बजे स्कूल से छुट्टी के बाद कक्षा चार का छात्र मैदान में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोसी अविवाहित 20 वर्षीय युवक बेर व टॉफी  दिलाने के बहाने उसे खेत ले गया। झाड़ियों की आड़ में बच्चे को ले जाकर कुकर्म करने लगा।
विज्ञापन

बच्चे के रोने पर आरोपी ने बच्चे को दो-तीन थप्पड़ जड़े और मुंह दबाकर कुकर्म किया। बुलेट बाइक के आने की आवाज पर आरोपी बच्चे को छोड़कर देखने लगा। इसी बीच आरोपी के चंगुल से छूटकर छात्र खेत में बुआई कर रहे पिता के पास पहुंचा। यहां उसने बिलख-बिलख कर दास्तां बयां की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पिता की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी कौशल सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई। आरोपी दूलीचंद्र किशोरावस्था में महिला से छेड़छाड़ मामले में जेल जा चुका है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी दूलीचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी दूलीचंद्र दो वर्ष पूर्व भी एक महिला से छेड़छाड़ मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed