{"_id":"5d517ddd8ebc3e6c901c1abc","slug":"misdeed-with-19-year-old-girl-in-kannauj-after-sold-her-one-lakh-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवती को एक लाख रुपये में बेचा फिर उसे बंधक बनाकर कई लोगों ने हर रोज उसके साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को एक लाख रुपये में बेचा फिर उसे बंधक बनाकर कई लोगों ने हर रोज उसके साथ किया दुष्कर्म
Tue, 13 Aug 2019 01:59 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज में युवती को एक लाख में बेच कर उसे बंधक बनाकर हर रोज उसके साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं समेत छह लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सोमवार को एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली में छोटू यादव पुत्र राम सिंह, शीलू यादव, मीरा यादव पत्नी राम सिंह, छोटू यादव की मौसी उर्मिला देवी निवासी बजरिया, मऊदरवाजा फर्रुखाबाद, रामतीर्थ निवासी चांदापुर सदर कोतवाली हाल पता फतेहगढ़ फर्रुखाबाद और आलोक निवासी फतेहगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि बेटी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 2014 में उसकी शादी की थी। तीन माह पूर्व सरायमीरा बस स्टाप से वह लापता हो गई। काफी तलाश करने पर आरोपियों के पास बेटी होने की जानकारी मिली। इस पर वह इन लोगों के पास पहुंची। छोटू यादव ने कहा कि उसकी बेटी को एक लाख रुपये देकर आलोक से खरीदा है।
एक लाख रुपये देने के बाद ही उसे लौटाया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जा रहा है। इसमें इन सभी आरोपियों का हाथ है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस टीम को भेज कर युवती को बरामद करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एक लाख रुपये देने के बाद ही उसे लौटाया जाएगा। पीड़िता ने बताया कि बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया जा रहा है। इसमें इन सभी आरोपियों का हाथ है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द पुलिस टीम को भेज कर युवती को बरामद करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।