{"_id":"5d7130368ebc3e93bc19890a","slug":"misdeed-victim-seeks-security-from-yogi-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता ने योगी सरकार से मांगी सुरक्षा, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जुड़ा है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता ने योगी सरकार से मांगी सुरक्षा, पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जुड़ा है मामला
Thu, 05 Sep 2019 09:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 05 Sep 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति।
- फोटो : amar ujala
सपा सरकार में उत्तर प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली चित्रकूट निवासी महिला की बेटी ने राठ हमीरपुर के रामसिंह व उसके साथियों पर जान से मारने की धमकी व हत्या कर उन्हें फंसाने की साजिश करने का आरोप लगाया है।
सोशल मीडिया यू-ट्यूब में महिला की छोटी बेटी ने कहा कि उसकी बड़ी बहन को राठ हमीरपुर का राम सिंह साजिश कर ले गया और फर्जी शादी कराकर अब उसकी हत्या करने की योजना बना रहा है। इस हत्या में वह पूर्व मंत्री समेत उसकी मां को फंसाने की साजिश कर रहा है।
पीड़िता की बेटी ने मुख्यमंत्री समेत सभी से अपने परिवार की जानमाल की सुरक्षा करने में मदद मांगी है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कथित रूप से अगवा की गई पीड़िता की बड़ी बेटी का भी वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
जिसमें उसने अपनी मां पर करोड़ों रुपये लेकर पूर्व मंत्री के खिलाफ बयान बदलने का आरोप लगाया था। जिसका पीड़िता ने लगातार खंडन किया और दबाव में वीडियो बनाने का आरोप रामसिंह पर लगाया था। राम सिंह के खिलाफ राठ हमीरपुर में अपहरण व दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज है।