फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Misdeed Rape accused was brutal with his six-year-old daughter, 42-year-old uncle tarnished the relationship

UP: दुष्कर्म आरोपी की छह साल की पुत्री से हैवानियत, 42 साल के ताऊ ने रिश्तों को किया कलंकित, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Apr 2024 05:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Apr 2024 05:32 AM IST
सार

Fatehpur News: चांदपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म आरोपी की मासूम बेटी से ताऊ ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया।  बच्ची की हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Misdeed Rape accused was brutal with his six-year-old daughter, 42-year-old uncle tarnished the relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में दुष्कर्म आरोपी की छह साल की पुत्री से शनिवार रात पड़ोस में रहने वाले ताऊ ने हैवानियत की। हालत बिगड़ने पर बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण को जिला अस्पताल रेफर किया।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में बच्ची को भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी ताऊ को हिरासत में लिया है। वारदात चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बच्ची अनुसूचित जाति की है। उसकी मां ने बताया कि उसका और जेठ का घर जुड़ा है। जेठानी के साथ दरवाजे पर वह शनिवार रात बैठकर बोझ बांधने के बंधन बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बेटी छत पर लेटी थी। काम खत्म होने के बाद रात को छत पर सोने पहुंची, तो बेटी कराह रही थी। उसे लगा कि पेट दर्द होगा। वह बेटी को सहलाती रही। असहनीय पीड़ा और रक्तस्राव होने पर बेटी ने आपबीती बताई। छत के रास्ते जेठ बेटी के पास पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला है। वह घर में पुत्री और पुत्र के साथ रहती है। डर की वजह से रात को किसी को कुछ नहीं बताया। महिला ने रविवार को पुलिस से शिकायत की। सीओ एचएल सिंह मौके पर जांच करने पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। बच्ची का पिता भी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है। थानाध्यक्ष बेचेलाल प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी करीब 42 साल का है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। पीड़िता की हालत में सुधार है।

चार माह पहले सामूहिक दुष्कर्म में पिता गया जेल
दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का पिता सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में निरुद्ध है। चांदपुर थाना क्षेत्र में करीब पांच माह पहले अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। मामले में बच्ची के पिता और उसके दूसरे समुदाय के साथी को नामजद किया गया था। पुलिस ने मामले में बच्ची के पिता को जेल भेजा था। बच्ची का पिता जेल में ही बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed