{"_id":"5df2526e8ebc3e87df027f70","slug":"misdeed-for-three-years-with-the-promise-of-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया दुष्कर्म, पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 12 Dec 2019 08:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 12 Dec 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शादी करने का झांसा देकर तीन साल तक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पीड़िता ने उसके परिजनों पर घटना के दौरान मौके पर मौजूद रहने की भी बात कही। पीड़िता की तहरीर पर युवक समेत छह परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में 20 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि मोहल्ला निवासी राजा उर्फ परवेज एक जनवरी 2016 को उसके घर आया और उससे बोला कि उसे मेरे मम्मी-पापा ने बुलाया है। पड़ोसी होने के नाते वह विश्वास में आकर उसके घर चली गई।

जहां पर अजनान खां पुत्र कफील खां, कफील खां पुत्र छोटे खां, नसरीन बेगम पत्नी कफील खां, तोहफीक खां पुत्र छोटे खां, बुशरा उर्फ रानी पुत्री कफील खां, परवेज खां उर्फ राजा पुत्र कफील खां पहले से ही मौजूद थे। इस दौरान कफील खां व नसरीन एवं तोहफीक खां ने उससे कहा कि आज से वह लोग उसे पढ़ाएंगे-लिखाएंगे तथा बाद में अपने पुत्र अजनान खां से उसका निकाह करेंगे।
तब वह नाबालिग और नासमझ थी। इसके चलते उक्त लोगों की बातों में वह आ गई। इसके बाद अजनान खां उक्त लोगों की जानकारी में उसे अपने घर बुलाकर मिलने लगा। 10 जनवरी 2016 की शाम लगभग छह बजे पीड़िता को अजनान की मां नसरीन व बहन बुशरा उर्फ रानी अपने घर बुलाकर ले गई। जहां पर उपरोक्त लोग पहले से ही मौजूद थे।

उसे धोखा व झांसा देकर अजनान खां के साथ कमरे में बैठा दिया और कफील खां व नसरीन तथा बुशरा व तोहफीक खां कमरे के बाहर बैठे रहे। इस दौरान अजनान खां ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त लोगों ने कहा चलो जो हुआ सो हो जाने दो। जब तुम बालिग हो जाओगी तब हम लोग तुम्हारा निकाह करा देंगे।
बाहर किसी को कुछ भी बताने पर उसे पूरे परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह नाबालिग होने के चलते डर गई थी। जिससे किसी से भी कुछ नहीं कहा। आरोपी युवक अजनान खां फायदा उठाते हुए अपने घर बुलाकर पिछले तीन सालों से उसके साथ संबंध बनाता रहा है।
आज तक उसके साथ निकाह नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी युवक समेत उक्त छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व धमकाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में एसपी सुनीति ने बताया कि मामला अभी दर्ज हुआ है। इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही हकीकत का पता चलेगा।