दुष्कर्म के बाद बालिका की हत्या कर शव नदी में फेंका, शरीर पर चोट और खराेंच के निशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी वाराणसी में प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने वाले युवक की पुत्री (7 साल) भी वहीं एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा थी। युवक छोटे भाई की शादी में सात मई को गांव आया था। सोमवार की शाम उसकी पुत्री गांव में लगने वाले बाजार में टॉफी खरीदने गई थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची।
मंगलवार को युवक ने पुत्री की गुमशुदगी की रिपोर्ट कासिमपुर थाने में दर्ज कराई थी। रात में साढ़े 10 बजे पड़ोसी गांव के लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी कि गांव के पास से निकली सई नदी में बच्ची का शव पड़ा है। इस पर युवक मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त अपनी पुत्री के रूप में की। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था।
कासिमपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने परिजनों से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में मुंह दबाकर बालिका की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शरीर पर चोटों के दो निशान और खरोंच के चार निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की आशंका के कारण स्लाइड बनवाई गई है। फिलहाल मृतका के परिजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है।