{"_id":"6731917b08ce586eac0d605c","slug":"miscreants-robbed-advocate-his-wife-and-maid-after-taking-them-hostage-in-unnao-2024-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अधिवक्ता के घर मुवक्किल बनकर घुसे लुटेरे... दंपती और नौकरानी की आंखों पर बांधी पट्टी; गन प्वाइंट पर की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अधिवक्ता के घर मुवक्किल बनकर घुसे लुटेरे... दंपती और नौकरानी की आंखों पर बांधी पट्टी; गन प्वाइंट पर की लूट
Mon, 11 Nov 2024 11:08 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:08 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव में दिन-दहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने अधिवक्ता, उनकी पत्नी और नौकरानी को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट लिए। पड़ोसी शरीफ के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें तीन युवक नजर आए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Miscreants robbed advocate
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लुटेरों ने रविवार सुबह आयकर अधिवक्ता, उनकी पत्नी और नौकरानी को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लिया और तीन लाख का माल लूट ले गए। चर्चा है कि करीब 10 लाख की लूट हुई है। इसमें नकदी, जेवर के साथ दो मोबाइल भी शामिल हैं। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पांच टीमें खुलासे के लिए लगाईं।
सदर कोतवाली के जेर खिड़की निवासी आयकर अधिवक्ता सैय्यद कैमूल हसनैन जैदी के घर रविवार सुबह 8:30 बजे तीन लुटेरे पहुंचे। नौकरानी आफरीन को अधिवक्ता का मुवक्किल बताकर दरवाजा खुलवाया।
अंदर जाकर लुटेरों ने अधिवक्ता, उनकी पत्नी शाहीन रजा और नौकरानी को गन प्वाइंट पर ले लिया। तीनों की आंखों पर पट्टी और हाथ पीछे बांध दिए। इसके बाद लॉकर खुलवाए और उसमें रखी 1.50 लाख की नकदी और इतने ही कीमत के जेवर लूट लिए।
विज्ञापन
एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद लुटेरे अधिवक्ता व उनकी पत्नी के मोबाइल भी ले गए। सुबह 10 बजे पड़ोसी इमरान ने एक मामले में सलाह लेने के लिए अधिवक्ता को कॉल की। घंटी गई लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

Trending Videos
पड़ोसी के मोबाइल से पुलिस को दी सूचना
वह घर मिलने आए तो मुख्य गेट खुला देख अंदर चले गए। वहां पहले सभी की आंखों से पट्टी हटाई और हाथ खोले। पीड़ित ने इमरान के ही मोबाइल से डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद एसपी दीपक भूकर, एएसपी अखिलेश सिंह, सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा एसओजी टीम के साथ पहुंचे और जांच की।

सीसीटीवी में नजर आए तीन युवक
पीड़ित के बयान दर्ज किए। घर में सीसीटीवी नहीं लगा मिला। कालीन का काम करने वाले पड़ोसी शरीफ के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें तीन युवक नजर आए। तीनों की लंबाई भी काफी है।
पीड़ित के बयान दर्ज किए। घर में सीसीटीवी नहीं लगा मिला। कालीन का काम करने वाले पड़ोसी शरीफ के घर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उसमें तीन युवक नजर आए। तीनों की लंबाई भी काफी है।
पुलिस डीबीआर साथ ले गई। अधिवक्ता ने 1.50 लाख रुपये और इतने ही कीमत के जेवर और मोबाइल लूटने की तहरीर दी है। घटना की जांच को फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा लेकिन कुछ खास नहीं मिला। एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।