{"_id":"5e02004c8ebc3e87c430b8b1","slug":"misbehaved-with-a-trainer-who-came-from-another-state-in-csjm-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर विश्वविद्यालय में अन्य प्रदेश से आए प्रशिक्षक से बदसलूकी, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर विश्वविद्यालय में अन्य प्रदेश से आए प्रशिक्षक से बदसलूकी, मारपीट
Tue, 24 Dec 2019 05:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
कानपुर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही ऑल इंडिया विश्वविद्यालय जूडो प्रतियोगिता में प्वाइंट को लेकर आवाज उठाना अन्य प्रदेश से आए प्रशिक्षक को भारी पड़ गया। प्रशिक्षक व खिलाड़ियों का आरोप है कि विवि के खेल विभाग में तैनात एक अधिकारी के भाई ने अपने साथियों संग प्रशिक्षक से गालीगलौच और मारपीट की।
एक खिलाड़ी ने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी। कल्याणपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को भी कुछ प्रशिक्षकों ने रेफरी को लेकर सवाल उठाए थे पर विवि प्रशासन ने सभी को शांत करा दिया था। सोमवार को भी रेफरी के जजमेंट पर प्रशिक्षकों ने सवाल खड़ा किया तो विवाद शुरू हो गया।
विवाद नहीं हुआ था। एक प्रशिक्षक को जजमेंट को लेकर कोई दिक्कत थी, आपस में बात कर समस्या हल कर ली गई है। -आरपी सिंह विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव
विज्ञापन
रविवार को भी जजमेंट को लेकर विवाद हुआ था, आज फिर वहीं विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने आपस में बात कर समझौता कर लिया है। शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। -अश्वनी पांडेय, इंस्पेक्टर कल्याणपुर